फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ministry of road transport and highways orders probe into ola electric scooter fire accident in Pune Maharashtra

Ola Electric Scooter Fire Accident: पुणे में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना की होगी जांच, सरकार ने दिए आदेश

Tue, 29 Mar 2022 03:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 03:49 PM IST
सार

सरकार ने पिछले हफ्ते पुणे में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
ministry of road transport and highways orders probe into ola electric scooter fire accident in Pune Maharashtra
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग (फाइल) - फोटो : For Reference Only

विस्तार

सरकार ने पिछले हफ्ते पुणे में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार, सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को उन परिस्थितियों की जांच करने के लिए कहा गया है, जिनके कारण घटना हुई है। इसके साथ ही उसे उपाय भी सुझाने को कहा गया है कि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

CFEES को लिखे पत्र में, मंत्रालय ने जांच के नतीजों को साझा करने के लिए कहा है। साथ ही सुधार के लिए उपचारात्मक उपायों के सुझाव भी साझा करने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। 
विज्ञापन


शनिवार को ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह पुणे में उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना की जांच कर रही है और वह उचित कार्रवाई करेगी।

कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद यूजर्स ने वाहन के सेफ्टी स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ओला के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा था, "सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इसकी जांच कर रहे हैं और इसे ठीक कर देंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) DRDO लैब के SAM (सिस्टम एनालिसिस एंड मॉडलिंग) क्लस्टर का हिस्सा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed