फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mid size suv compact suv comparison difference in engine size mileage

Auto Tips: मिड साइज और कॉम्पैक्ट एसयूवी में क्या अंतर होता है? दो मिनट में जानें सही जवाब

Thu, 30 May 2024 06:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 30 May 2024 06:07 PM IST
सार

देश में काफी लोग बढ़ती मांग की वजह से एसयूवी खरीदते हैं। मगर मिड साइज और कॉम्पैक्ट एसयूवी में क्या फर्क है, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में आगे जानिए इन दोनों गाड़ियों में किस तरह का अंतर होता है। 

विज्ञापन
mid size suv compact suv comparison difference in engine size mileage
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

बीते दो साल के भीतर भारतीय कार बाजार में एसयूवी की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। बड़ी कारों की मांग में उछाल के कई सारे कारण हैं। हालांकि, अभी भी बहुत से ग्राहकों को यह नहीं पता है कि मिड साइज और कॉम्पैक्ट एसयूवी में क्या अंतर है। क्या मिड साइज और कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ी अलग-अलग होती है, आइए जानते हैं दोनों में अंतर। 

विज्ञापन

मिड साइज एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी में अंतर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसयूवी, मिड साइज एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी में फर्क होता है। मिड साइज एसयूवी कॉम्पैक्ट एसयूवी के मुकाबले ज्यादा लंबी होती है। एक कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबाई अगर 3800 एमएम है तो मिड साइज एसयूवी की लंबाई लगभग 4300 एमएम होती है। इस तरह से दोनों गाड़ियों की लंबाई से यह बात साफ है कि मिड साइज एसयूवी दिखने में अधिक लंबी होती है। अगर आप दोनों के आकार पर ध्यान देंगे तो यह फर्क नजर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन की क्षमता में फर्क

मिड साइज एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी में इंजन का भी अंतर होता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी में छोटा और कम ताकतवर इंजन मिलता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि गाड़ियों की इंजन क्षमता को सीसी से मापा जाता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी में कम सीसी वाला इंजन दिया जाता है। वहीं, मिड साइज एसयूवी में बड़ी क्षमता के साथ ज्यादा सीसी वाला इंजन मिलता है। हालांकि, कॉम्पैक्ट एसयूवी का इंजन ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन

दोनों की कीमत में फर्क

अब तक आप जान ही गए होंगे कि कॉम्पैक्ट एसयूवी में कम सीसी वाला इंजन मिलता है। यही वजह है कि इस कार की कीमत भी कम होती है। वहीं, दूसरी तरफ अगर आप मिड साइज एसयूवी की तरफ जाएंगे तो उसमें ज्यादा सीसी वाला इंजन मिलता है। ऐसे में मिड साइज एसयूवी की कीमत भी अधिक होती है। 

माइलेज में अंतर

अगर आप मिड साइज एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी में अंतर तलाश रहे हैं तो आपको बता दें कि कॉम्पैक्ट एसयूवी का इंजन कम क्षमता के साथ आता है, मगर इसके बाद भी यह कार ज्यादा माइलेज देती है। इससे फ्यूल की अच्छी-खासी बचत होती है। वहीं, दूसरी तरफ मिड साइज एसयूवी में भारी मतलब अधिक सीसी वाला इंजन मिलता है, मगर फिर भी माइलेज कम ही मिलती है। ऐसे में अगर आप माइलेज ज्यादा चाहते हैं तो कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरफ जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed