फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MG Windsor EV launched in India Know Price Features Range Specifications Details

MG Windsor EV: एमजी विंडसर ईवी भारत में हुई लॉन्च, मिला बैटरी सब्स्क्रिप्शन का ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 11 Sep 2024 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 05:09 PM IST
सार

MG Windsor (एमजी विंडसर) ईवी बुधवार को भारतीय कार बाजार में लॉन्च की गई। MG ZS EV और Comet EV के बाद, विंडसर ईवी कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है।

विज्ञापन
MG Windsor EV launched in India Know Price Features Range Specifications Details
MG Windsor EV - फोटो : MG Motor

विस्तार

MG Windsor (एमजी विंडसर) ईवी बुधवार को भारतीय कार बाजार में 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई। यह इस कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है। MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) और MG Comet EV (एमजी कॉमेट ईवी) के बाद, विंडसर ईवी कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। लेकिन यह MG के नए बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) कार्यक्रम के तहत उपलब्ध होने वाली पहली पेशकश है। ग्राहकों को बैटरी किराये के लिए अतिरिक्त 3.5 रुपये प्रति किमी का भुगतान करना होगा। जिससे ईवी को घर लाने की लागत कम हो जाएगी।
विज्ञापन


बुकिंग और डिलीवरी
कंपनी ने कहा है कि एमजी विंडसर ईवी की बुकिंग 3 अक्तूबर से शुरू होगी। जबकि इसकी डिलीवरी 12 अक्तूबर, 2024 से शुरू होने वाली है। 

भारत में ब्रांड की तीसरी ईवी
नई एमजी विंडसर ईवी JSW द्वारा ऑटोमेकर की भारतीय सहायक कंपनी में आंशिक हिस्सेदारी हासिल करने के बाद ब्रांड का पहला लॉन्च है। ZS EV एक एसयूवी है और Comet EV एक दो-दरवाजे वाली माइक्रोकार है। इसके उलट, एमजी विंडसर ईवी एक क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन है। इस कार में जो दो चीजें खास हैं वह है - फीचर्स से लैस केबिन और यात्रियों के लिए ज्यादा जगह। भारतीय कार बाजार में मौजूदा इलेक्ट्रिक विकल्पों की तुलना में डिजाइन थोड़ा अपरंपरागत है। लेकिन कंपनी का मानना है कि परिवार इस विशेष मॉडल को इसके अंदर के प्रीमियम एक्सपीरियंस की वजह से पसंद करेंगे।

यह कार मूल रूप से चीन के Wuling Cloud EV का एक री-ब्रांडेड वर्जन है, जो चुनिंदा वैश्विक बाजारों में उपलब्ध है। विंडसर ईवी डिजाइन, फीचर्स और ड्राइव परफॉर्मेंस के मामले में काफी हद तक उस विशेष मॉडल के जैसी है। लेकिन बारीकी से देखने पर मॉडल में कुछ इंडिया-स्पेसिफिर अपडेट का पता चलता है। जो इसे एक अनूठी पहचान देने की कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर पावर और रेंज
एमजी विंडसर ईवी में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 134 बीएचपी और 200 एनएम टॉर्क पैदा करती है। मोटर में प्रिज्मेटिक सेल के साथ 38 kWh LFP बैटरी पैक है। जिसमें सिंगल-चार्ज रेंज 331 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन

साइज
विंडसर ईवी की लंबाई 4,295 मिमी है, यानि यह ZS EV से थोड़ी छोटी है। हालांकि, यह 1,677 मिमी ऊंची और 1,850 मिमी चौड़ी है। 2,700 मिमी का व्हीलबेस भी विंडसर ईवी को ZS EV की तुलना में ज्यादा रियर-सीट स्पेस उपलब्ध कराने में मदद करता है। 

कैसा है लुक और डिजाइन
एमजी विंडसर का दावा है कि एक सेडान का आराम और एक एसयूवी की विशालता दोनों खूबियों के साथ आता है। दिलचस्प बात यह है कि ये इन दोनों में से किसी भी बॉडी टाइप की तरह नहीं दिखता है। इसलिए इसके 'क्रॉसओवर' लुक की वजह से इसके दूसरी कारों से अलग दिखने की संभावना है।

इस मॉडल में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं और एलईडी डीआरएल और हेडलाइट यूनिट्स, एक फ्रंट-चार्जिंग इनलेट और एलईडी टेल लाइट यूनिट्स दी गई हैं। इसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल भी हैं। 

काफी दमदार हैं फीचर्स
एमजी विंडसर ईवी में रियर सीटें हैं जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फर्स्ट-क्लास सेक्शन के सीटों की तरह 135 डिग्री तक झुक सकती हैं। अंदर सभी सीटों पर भारी कुशनिंग भी इस मॉडल के अंदर आराम को बढ़ाने में मदद करती है। एक पैनोरमिक सनरूफ, एयर-प्यूरिफिकेशन सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग वाहन के अंदर एक दिलचस्प वातावरण बनाती हैं। 

विंडसर ईवी में 8.8-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और एक विशाल 15.6-इंच मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। यह लेवल 2 एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, PM 2.5 एयर फिल्टर, छह एयरबैग, ESC और बहुत सारे फीचर्स से भी लैस है। विंडसर ईवी में 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स हैं। कार में 600 लीटर का विशाल बूट स्पेस दिया गया है। 

मुकाबला
सिर्फ अपने प्राइस पॉइन्ट की वजह से, एमजी विंडसर ईवी का भारतीय बाजार में मुकाबला टाटा कर्व ईवी, टाटा नेक्सन ईवी मैक्स और महिंद्रा XUV400 जैसे कई प्रतिद्वंद्वियों से है। यह कंपनी की ZS ईवी को भी टक्कर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed