फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MG Cyberster & M9 Couture Editions Unveiled India; Only 50 Units Each Available

MG Cyberster और M9 Couture एडिशन से उठा पर्दा: सिर्फ 50-50 लोग ही बन सकेंगे मालिक, जानें क्यों हैं ये इतनी खास

Tue, 21 Jul 2026 11:00 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 21 Jul 2026 11:00 AM IST
सार

Premium Electric Cars: एमजी सेलेक्ट ने भारत में अपनी दो सबसे प्रीमियम और लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों Cyberster Couture Edition और M9 Couture Edition से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। खास बात यह है कि कंपनी इन दोनों मॉडल्स की सिर्फ 50-50 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में उपलब्ध कराएगी, जिससे ये बेहद एक्सक्लूसिव बन जाते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों लग्जरी EVs के डिजाइन, फीचर्स, बैटरी, परफॉर्मेंस और सभी जरूरी जानकारियां...
 

विज्ञापन
MG Cyberster & M9 Couture Editions Unveiled India; Only 50 Units Each Available
JSW MG Motor India ने लॉन्च की प्रीमियम कारें - फोटो : @MGSelectIndia

विस्तार

MG Cyberster Couture Edition: प्रीमियम कारों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। भारत में एमजी ने दो नए फ्लैगशिप को पेश कर दिया है, जो कि लिमिटेड एडिशन है। कंपनी ने साफ कहा है कि भारत में इन दोनों गाड़ियों की बेहद सीमित 50-50 यूनिट्स ही अलॉट की जाएंगी, जिससे यह कारें देश के गिने-चुने शौकीनों के लिए एक स्टेटस सिंबल बनने जा रही हैं। एमजी सेलेक्ट डीलरशिप्स के जरिए इन दोनों ही गाड़ियों की प्री-बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू की जा चुकी है। हालांकि, इनकी कीमतों, डिलीवरी टाइमलाइन और कस्टमर अलोकेशन से जुड़ी पूरी डिटेल्स तीन अगस्त 2026 को जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


MG Cyberster Couture Edition में क्या है खास?
यह मॉडल खास उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो रफ्तार और स्टाइल के शौकीन है, जो सड़क पर सबसे अलग दिखना चाहते हैं। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एक कन्वर्टिबल (खुली छत वाली) कार है।
विज्ञापन
  • डिजाइन और एक्सटीरियर: इस टू-सीटर स्पोर्टी कार में ऊपर की तरफ खुलने वाले सिजर डोर्स (Scissor Doors), एक फोल्डेबल फैब्रिक रूफ और आक्रामक लो-स्टांस बॉडी कट दिए गए हैं, जो इसे रोडस्टर लुक देते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंटीरियर का अनुभव: कार का केबिन और डैशबोर्ड पूरी तरह से ड्राइवर-सेंट्रिक है, जो ड्राइवर को चारों तरफ से घेरता है। केबिन में प्रीमियम फील देने के लिए मल्टीपल डिस्प्ले स्क्रीन्स का इस्तेमाल किया गया है।
  • पावर और परफॉर्मेंस: इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप दिया गया है, जो 503 bhp की पावर और 725 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है। रफ्तार के मामले में यह इतनी तेज है कि 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 3 सेकंड से थोड़े ही ज्यादा समय में हासिल कर लेती है।
  • बैटरी और रेंज: इसमें 77 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है, जो MIDC साइकिल के तहत 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज प्रदान करने का दावा करता है।




MG M9 Couture Edition का फोकस लग्जरी पर
MG M9 कउचर एडिशन एक लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी है, जिसे खासतौर पर पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे खरीदने वाले उन 50 लोगों को इसमें कैप्टन सीट्स, बड़ा केबिन और आरामदायक इंटीरियर मिलेगा, जिससे उनकी लॉन्ग ड्राइव भी एकदम सुविधाजनक बन सकेगी।
  • बैटरी और परफॉर्मेंस: इस बड़ी लग्जरी गाड़ी में 90 kWh का बड़ा बैटरी पैक लगाया गया है जो फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) मोटर को पावर देता है।
  • ड्राइविंग रेंज: कंपनी के दावों के मुताबिक, यह लक्जरी मूवर भी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से अधिक की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है।

कीमत का एलान कब होगा?
फिलहाल कंपनी ने दोनों मॉडल्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। दावा किया जा रहा है कि एमजी की ओर से तीन अगस्त 2026 को कीमत, डिलीवरी शेड्यूल और कस्टमर अलॉटमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी आ सकती है।



सिर्फ 50-50 यूनिट्स ही क्यों पेश हुई?
यह दोनों की कारें बिल्कुल प्रीमियम हैं, Cyberster Couture Edition और M9 Couture Edition दोनों को लिमिटेड एडिशन के रूप में लाया गया है। कंपनी प्रत्येक मॉडल की केवल 50 यूनिट्स ही उपलब्ध कराएगी, जिससे ये मॉडल और अधिक एक्सक्लूसिव बन जाएंगे।

MG Select का भारत में विजन
कंपनी के अनुसार इन दोनों लिमिटेड-एडिशन लग्जरी मॉडल्स को पेश करने के पीछे एमजी का उद्देश्य भारतीय बाजार के सबसे ऊपरी (अल्ट्रा-प्रीमियम) ईवी सेगमेंट में अपनी जगह को और मजबूत करना है। कारों की सीमित उपलब्धता, शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स की बदौलत यह दोनों गाड़ियां बेहद खास होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed