फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mercedes maybach eqs 680 electric suv launched know the battery range and features

Mercedes Maybach EQS 680: मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 कार शानदार स्टाइल के साथ हुई लॉन्च, जानें खूबियां

Thu, 05 Sep 2024 06:54 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

मशहूर लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज ने अपनी बहुप्रतिक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी को दमदार स्टाइल और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस कार में सेफ्टी के लिए 11 एयरबैग्स दिए गए हैं और कई अन्य फीचर्स भी मिलते हैं।   

विज्ञापन
mercedes maybach eqs 680 electric suv launched know the battery range and features
Mercedes Maybach EQS 680 - फोटो : Mercedes

विस्तार

दुनिया की बड़ी लग्जरी कंपनी में से एक मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 इलेक्ट्रिक एसयूवी को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने इस कार में कई शानदार फीचर और बढ़िया डिजाइन दिया है। कार निर्माता ने इस गाड़ी की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 2.25 करोड़ रुपये तय की है। भारत में इस लग्जरी का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी ने इस कार में स्टाइल के साथ कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।  

विज्ञापन

मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 डिजाइन

mercedes maybach eqs 680 electric suv launched know the battery range and features
Mercedes Maybach EQS 680 - फोटो : Mercedes

मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन की बात करें इसमें काफी लग्जरी स्टाइल दिया गया है। कार में बड़ी ब्लैक ग्रिल के साथ वर्टिकल क्रोम स्लेट दी गई है। गाड़ी के पीछे की तरफ छुपे हुए सेंसर दिए गए हैं, जो कि ड्यूल टोन पेंट ऑप्शन के साथ काफी आकर्षित बनाती है। कंपनी ने कार में 21 इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स दिए हैं। गाड़ी में मैबेक लोगो के साथ डी पिलर दिया गया है। 
कार के फ्रंट में एयर डेम दिए गए हैं। कार में सिग्नेचर स्टाइल के साथ मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 कार में शानदार केबिन स्पेस दिया गया है। कार में ओएलईडी हाइपरस्क्रीन के साथ एमबॉक्स की वजह से कार में आगे और पीछे बैठे लोग मनोरंजन का फायदा उठा सकते हैं। मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 के साइज की बात करें तो इसमें 5125 एमएम की लंबाई, 1721 एमएम की ऊंचाई, 1959 की चौड़ाई और 3210 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 के फीचर्स

कार में इसके साथ पेनॉरमिक सनरुफ, इलेक्ट्रिक एयर फिल्टर्स, वॉयस कमांड के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग और कॉम्परएक्टिव टर्म मिलता है। यूएसबी, सी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और थर्मल कप होल्डर दिए गए हैं। कार के केबिन में डॉल्बी एटमॉस के साथ हाई एंड स्पीकर मिलते हैं। इस वजह से कार के पीछे बैठे लोग भी आसनी सेतेज  स्पीकर का लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन

मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 की बैटरी और सेफ्टी

कार में 107.8kwh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 611 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसकी डबल मोटर सेटअप कार चलने पर 484 और 950 एमएम का टॉर्क पैदा करती है। यह कार सिर्फ 4.4 सेकेंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी के मुताबिक, इस कार की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
कंपनी ने इस कार को चार्ज करने के लिए 210 किलोवॉट का डीसी चार्जर दिया है। यह फास्ट चार्जर सिर्फ 31 मिनट में 10से 80 फीसदी कार चार्ज कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह कार सिर्फ 20 मिनट की चार्जिंग से 300 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 कार में सेफ्टी के लिए काफी खास फीचर्स दिए गए हैं। कार में 11 एयरबैग दिए गए हैं। कार में इतने एयरबैग्स की वजह से गाड़ी में बैठे यात्री की सुरक्षा काफी बेहतर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed