{"_id":"5aec952c4f1c1b64098b8296","slug":"mercedes-benz-launches-1-5-million-luxury-car-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सडीज-बैंज ने देश में लॉन्च की 1.5 करोड़ की लग्जरी कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मर्सडीज-बैंज ने देश में लॉन्च की 1.5 करोड़ की लग्जरी कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मर्सडीज-बैंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की ऑटोमेकर कंपनी मर्सडीज-बैंज इंडिया ने देश में लग्जरी कार मर्सडीज AMG E 63 S 4मैटिक लॉन्च की है। कंपनी ने इस कार की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए रखी है। यह ई-क्लास की सबसे दमदार कार है। यह 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.4 सेकंड में ही पकड़ लेती है।
मर्सडीज-बैंज इंडिया ने AMG E 63 S 4मैटिक में AMG 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया है। यह इंजन 603 bhp पावर और 850 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कार की टॉप स्पीड 249 किमी/घंटा है, लेकिन AMG ड्राइवर्स पैकेज के साथ मर्सडीज AMG ई 63 एस 4मैटिक+ की स्पीड 300 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है। यह कार के इंजन को 9-स्पीड AMG स्पीडशिफ्ट डुअल-क्लच ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कार AMG परफॉर्मेंस 4मैटिक+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है। कार की खूबिया ऐसी हैं जो किसी को भी अपना दीवाना बना देती हैं।
इस कार के एक्सटीरियर को बहुत कुछ स्टैंडर्ड ई-क्लास जैसा ही रखा है। कार के अगले हिस्से में नई AMG पेनामेरिकाना रेडिएटर ग्रिल लगाई गई है और अगला बंपर भी रिप्रेश लुक में आया है। कार में बड़े एयर इंटेक्स के साथ स्पोर्टी एग्ज्हॉस्ट और मैट ब्लैक AMG 20-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जो कि बेहद खूबसूरत हैं। मर्सडीज AMG E 63 S 4मैटिक का मुकाबला सिर्फ बीएमडब्ल्यू एम5 से होने वाला है।