फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes Benz 300 SLR Becomes World’s Most Expensive Vintage Car In Auction

Cars: अब तक की सबसे महंगी विंटेज कार बनी मर्सिडीज 300 SLR, जानिए कौन है इसका नया मालिक

Fri, 18 Jul 2025 05:37 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 05:37 PM IST
सार

दुनिया की सबसे महंगी कार का खिताब अब मर्सिडीज-बेंज 300 SLR के नाम है, जिसकी कीमत 1100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। जानिए कौन है इसका मालिक और क्यों इसे रेसिंग से हटा लिया गया था।

विज्ञापन
Mercedes Benz 300 SLR Becomes World’s Most Expensive Vintage Car In Auction
Mercedes Benz 300 SLR - फोटो : Mercedes

विस्तार

दुनियाभर में महंगी और दुर्लभ कारों का शौक रखने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन जब कोई व्यक्ति एक विंटेज कार के लिए 1100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च करता है, तो यह हर किसी का ध्यान खींचता है।
विज्ञापन


दुनिया की सबसे महंगी कार
यह अनोखी कार है Mercedes-Benz 300 SLR, जिसे 1955 में तैयार किया गया था। इस क्लासिक कार को हाल ही में 1148 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया है। खास बात यह है कि यह कार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे महंगी कार के तौर पर दर्ज है।
विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड फेरारी 250 GTO के पास था, जिसे 542 करोड़ रुपये में बेचा गया था। लेकिन अब मर्सिडीज-बेंज 300 SLR ने इसे पीछे छोड़ते हुए सबसे महंगी कार का ताज अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Mercedes Benz 300 SLR Becomes World’s Most Expensive Vintage Car In Auction
अब तक की दुनिया की सबसे महंगी कार - फोटो : Mercedes Benz
कौन है इस कार का नया मालिक?
इस दुर्लभ कार को ब्रिटिश ऑटोमोटिव कलेक्टर साइमन किडस्टन (Simon Kidston) ने नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा। यह कार पहले जर्मनी में स्थित मर्सिडीज-बेंज म्यूजियम के पास थी और बेहद खास मानी जाती है क्योंकि कंपनी ने इस मॉडल की केवल दो यूनिट्स ही बनाई थीं।

क्या खास है इस विंटेज मर्सिडीज में?
1955 की यह मर्सिडीज 300 SLR उस दौर की सबसे तेज कारों में से एक थी। इसमें 3.0 लीटर का दमदार इंजन है जो 302 पीएस की ताकत पैदा करता है। अपने समय में यह कार रफ्तार और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन नमूना मानी जाती थी।

इसलिए बंद करनी पड़ी रेसिंग कार
1955 में ले मैन्स रेस के दौरान जब यह कार ट्रैक पर उतरी, तब एक भयावह हादसा हुआ था। उस दुर्घटना में कार ड्राइवर सहित 83 दर्शकों की मौत हो गई थी। यह हादसा मोटरस्पोर्ट्स के इतिहास का सबसे दुखद पल माना जाता है। इसके बाद मर्सिडीज-बेंज ने रेसिंग से अपने कदम पीछे खींच लिए और इस मॉडल का निर्माण बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed