{"_id":"647724abd78699f2070cd7d6","slug":"matter-aera-5000-and-5000-electric-bike-to-get-rs-30-thousand-price-hike-from-june-6-know-details-2023-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Matter E Bike Price Hike: खरीदनी है यह इलेक्ट्रिक बाइक तो जल्दी करें, छह जून से इतनी बढ़ जाएगी कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Matter E Bike Price Hike: खरीदनी है यह इलेक्ट्रिक बाइक तो जल्दी करें, छह जून से इतनी बढ़ जाएगी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 31 May 2023 04:37 PM IST
सार
गुजरात की इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी मैटर की ओर से अपनी बाइक की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया गया है। कंपनी कब से और कितनी कीमत बढ़ाएगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : matter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है। गुजरात के स्टार्टअप मैटर की ओर जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी अपनी बाइक की कीमत में कब से और कितनी बढ़ोतरी करेगी।
कंपनी बढ़ाएगी कीमत
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : matter
मैटर इलेक्ट्रिक की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी दो बाइक्स मैटर 5000 और मैटर 5000 प्लस की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक पुरानी कीमत पर बाइक को सिर्फ पांच जून 2023 तक खरीदा जा सकता है। इसके बाद छह जून से बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक बाइक की कीमत में करीब 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। अभी कंपनी प्री-रजिस्टर वाली कीमत पर ही बाइक को उपलब्ध कराएगी। यह कीमत 1.44 लाख रुपये है। बाइक को 999 रुपये में बुक किया जा सकता है। बढ़ोतरी के बाद यह कीमत 1.74 और 1.84 लाख रुपये एक्स शोरुम हो जाएगी।
बाइक में फीचर्स की बात करें तो, इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, पिलियन राइडर के लिए स्प्लिट ग्रैब रेल, ड्यूल डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस, इंजन गार्ड जैसा मोटर गार्ड, स्प्लिट सीट्स, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्राइड ऑटो, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, रियल टाइम बैटरी कंजप्शन, ऑफ लाइन नेविगेशन, व्हीकल शेयरिंग, ओटीए अपडेट्स, वेलकम लाइट्स, बैटरी सेविंग, गियर इंडीकेटर, की-लैस एंट्री, सर्विस रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज 125 किलोमीटर है। इसमें 5amp का ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे कहीं पर भी पांच एंपियर के सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। इनबिल्ट एक्टिव लिक्विड कूलिंग बैटरी को आईपी67 रेटिंग मिली हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।