{"_id":"67c6945f1911245cfe086fa4","slug":"maserati-mc20-sets-world-record-of-fastest-driverless-car-reaches-318-kmph-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fastest Driverless Car: मासेराती MC20 की बेमिसाल रफ्तार, बिना ड्राइवर के तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Fastest Driverless Car: मासेराती MC20 की बेमिसाल रफ्तार, बिना ड्राइवर के तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Tue, 04 Mar 2025 11:19 AM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:19 AM IST
सार
Fastest Driverless Car: मासेराती MC20 की इस उपलब्धि के पीछे इटली के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-तकनीकी संस्थान पोलिटेक्निको डी मिलानो का योगदान है। इस कार में संस्थान द्वारा विकसित एक सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
Maserati MC20
- फोटो : Maserati
विस्तार
इटली की मशहूर लग्जरी और सुपरकार निर्माता मासेराती (Maserati) ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस कार Maserati MC20 के साथ इतिहास रच दिया है। इस कार ने बिना ड्राइवर के 318 किमी प्रति घंटे की अविश्वसनीय स्पीड हासिल कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
पिछले हफ्ते फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में यह कार रिकॉर्ड स्पीड तक पहुंची। इससे पहले इंडी ऑटोनॉमस चैलेंज द्वारा बनाई गई एक रेस कार ने 309 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड हासिल की थी, लेकिन MC20 ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपनी तकनीकी श्रेष्ठता साबित कर दी।

Trending Videos
कैसे मुमकिन हुआ यह कारनामा?
सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक से है लैस
- फोटो : Maserati
मासेराती MC20 की इस उपलब्धि के पीछे इटली के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-तकनीकी संस्थान पोलिटेक्निको डी मिलानो का योगदान है। इस कार में संस्थान द्वारा विकसित एक सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया, जिसने इसे बिना किसी ड्राइवर के तेज रफ्तार से चलने में सक्षम बनाया।
इस उपलब्धि का महत्व सिर्फ स्पीड रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है। इस परीक्षण से भविष्य की सेल्फ-ड्राइविंग कारों के लिए नए इनोवेशन का रास्ता खुल सकता है। दुनिया के कई ऑटोमोबाइल निर्माता अब यह समझने में जुट गए हैं कि मासेराती ने इस कार में ऐसी कौन-सी नई तकनीक अपनाई, जिससे यह कार इतनी फास्ट और स्टेबल बनी।

कैसी है मासेराती MC20?
सुपर कार बनाती है मासेराती
- फोटो : Maserati
मासेराती की यह सुपरकार अपने दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें मिड-माउंटेड 3.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन दिया गया है, जो 621hp की पावर और 728Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इसके साथ ही, कार में आठ-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है, जो इसे शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस तकनीकी उपलब्धि के बाद, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भविष्य की सेल्फ-ड्राइविंग कारों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।