फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti will make cars from May 12 with the cooperation of 100 companies

12 मई से कार बनाएगी मारुति सुजुकी, 100 कंपनियों के सहयोग के साथ शुरू होगा काम

Thu, 07 May 2020 09:42 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 07 May 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Maruti will make cars from May 12 with the cooperation of 100 companies
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : a
लंबे अंतराल के बाद अब ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। जहां हीरो मोटोकॉर्प ने कुछ गाइडलाइंस के साथ काम शुरू कर दिया है वहीं देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 12 मई से कारों का उत्पादन शुरू करेगी। बता दें कि बुधवार को मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में कंपनी के उच्च अधिकारी पहुंचे और फिर से उत्पादन शुरू करने का फैसला किया।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिला प्रशासन की तरफ से कंपनी को मानेसर और गुरुग्राम संयंत्र खोलने की अनुमति मिल चुकी है। कंपनी को यह अनुमति 20 अप्रैल के बाद दी गई थी। इसमें सबसे पहले अनुमति मानेसर संयंत्र को दी गई थी। इसके बाद गुरुग्राम और रोहत के शोध एवं विकास केंद्र को भी शुरू करने की स्वीकृति मिली थी। जिला प्रशासन ने गुरुग्राम के संयंत्र में 10.258 कर्मचारियों को डबल शिफ्ट में काम करने की स्वीकृति दी है। मारुति सुजुकी को कार बनाने के लिए 100 से अधिक छोटी और बड़ी कंपनियों का सहयोग चाहिए। बुधवार को उच्च अधिकारियों ने उपकरणों और दूसरे पार्ट्स की उपलब्धता के बाद यह फैसला किया। कंपनी पिछले दो हफ्ते संयंत्रों को शुरू करने की तैयारी में जुटी थी। इसके लिए संयंत्र के अंदर साफ सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी के गुरुग्राम और मानेसर संयंत्रों में स्थायी और अस्थायी को मिलाकर करीब 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। मारुति के दोनों संयंत्रों के 33 फीसदी स्टॉफ से फिलहाल काम किया जाएगा। मारुति सुजुकी के संयंत्रों को शुरू होने से बड़ी संख्या में छोटी कंपनियों में भी कामकाज शुरू हो सकेगा। वहीं 22 मार्च से बंद चल रहे हीरो मोटोकॉर्प के संयंत्रों में गाइडलाइंस के हिसाब से काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

देश की विभिन्न वाहन कंपनियों ने अपने संयंत्रों को फिर से खोलना शुरू कर दिया है। कोविड-19 लॉकडाउन के तीसरे चरण में उद्योगों को सशर्त कारखाने खोलने की छूट दी है। इस बीच मारुति के एलान के साथ साथ इसूजू मोटर्स इंडिया ने भी आंध्र प्रदेश के श्रीसिटी में अपना संयंत्र दोबारा शुरू करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली है। रॉयल एनफील्ड ने भी बुधवार से अपने तमिलनाडु के ओरागदम संयंत्र को फिर से शुरू कर दिया। टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि उसने अपने सभी भारतीय संयंत्रोंको दोबारा शुरू कर दिया है। 

वहीं कोरोना संकट से सबक लेते हुए ह्युंदै इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक विशेष योजना पेश की है। भावी ग्राहकों को यह आश्वासन देने के लिए कि नौकरी चले जाने के संभावित खतरों से उनकी खरीद प्रभावित नहीं होगी। कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की और कहा कि मई के चालू महीने में की गई खरीद के लिए यह कार्यक्रम पेश कर रही है। ह्यूंदै का कहना है कि चुनिंदा नए ग्राहकों के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो कार लोन के तीन ईएमआई तक को कवर करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उन ग्राहकों को लाभ मिलेगा जो अनिश्चितताओं की परिस्थिति में जैसे कि कंपनी के खराब वित्तीय स्वास्थ्य / अधिग्रहण / विलय के मद्देनजर रोजगार हानि या किसी अन्य कानूनों के लागू होने कारण उनकी नौकरी चली जाए तो। इस कार्यक्रम के तहत कार की बिक्री की तारीख से तीन महीनों के बाद एक साल की अवधि तक ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। यानी कुल मिलाकर 15 महीनों तक ग्राहक इस कार्यक्रम के तहत सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed