Maruti Swift और Ertiga हुईं पहले से ज्यादा स्मार्ट, मिला ये खास फीचर
मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट और अर्टिगा में मल्टीमीडिया फंक्शंस के साथ मामूली बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने पुराने स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम को नये स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम के साथ बदल दिया है। कार में लगे नए टचस्क्रीन को इंटरफेस के द्वारा आसानी से चला सकते हैं। इसके अन्य फीचर्स में इमेज व्यूअर और वीडियो प्लेयर के अलावा इंफोटेनमेंट सिस्टम भी जोड़ा गया है। इसमें स्मार्टफोन प्ले स्टूडियो एप भी उपलब्ध है, जिसे एपल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर द्वारा डाउनलोड करके चलाया जा सकता है। वहीं कार में ऑफलाइन रहकर भी नेविगेशन का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही आहा म्यूजिक स्ट्रीमिंग, समाचार, स्पोर्ट्स और मौसम की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। स्मार्टप्ले स्टूडियो एप और इंफोटेनमेंट सिस्टम को फोन और रिमोट के द्वारा कंट्रोल क्या जा सकता है।
कार में इंटरैक्टिव मल्टीमीडिया सिस्टम और रेंज-टॉपिंग ZXi+ ट्रिम्स और साथ ही साथ एमपीवी भी है। इसमें Android Auto, Apple CarPlay, ब्लूटूथ, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी जल्द ही इसमें कुछ और फीचर्स को भी जोड़ सकती है।
बता दें कि इन फीचर्स के अलावा अर्टिगा और स्विफ्ट में कोई अन्य बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें पहले की तरह ही 105 पीएस, 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन है। वहीं कार SHVS माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से भी लैस है। इसमें सीएनजी का विकल्प भी दिया गया है।
जबकि स्पोर्ट्स स्विफ्ट में 83 एचपी की पावर वाला 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन है, जिसे एएमटी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। हाल ही में, मारुति ने अपनी डिजायर सेडान को फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया है। इसमें 90 एचपी की पावर वाला 1.2-लीटर K12C डुअलजेट पेट्रोल इंजन लगा है है। जबकि इसे ऑटो स्टार्ट-स्टॉप और वीवीटी सेटअप के साथ जोड़ा गया है। वहीं माना जा रहा है कि स्विफ्ट को इस साल के अंत तक इसी तरह का अपडेट मिल सकता है।