{"_id":"64364ee4fcb0aa41a30aa379","slug":"maruti-suzuki-may-offer-1-0-turbo-petrol-engine-in-swift-hatchback-know-engine-specification-and-other-detail-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Swift: मारुति की नंबर वन हैचबैक कार होगी और ताकतवर, मिलेगा नया इंजन, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Swift: मारुति की नंबर वन हैचबैक कार होगी और ताकतवर, मिलेगा नया इंजन, जानें पूरी डिटेल
Wed, 12 Apr 2023 12:03 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:03 PM IST
सार
मारुति की ओर से नंबर वन हैचबैक कार को नया लुक दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसे और ज्यादा ताकतवर बनाया जा सकता है। किस कार को नया इंजन दिया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
स्विफ्ट स्पोर्ट
- फोटो : Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक को फेसलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। कार के लुक को बदलने के साथ ही इसे मौजूदा वर्जन से ज्यादा ताकतवर भी बनाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी किस हैचबैक कार को ज्यादा ताकतवर बना सकती है।
विज्ञापन
इस कार को मिलेगी ज्यादा ताकत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से हैचबैक सेगमेंट की स्विफ्ट को नए इंजन के साथ लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे एक लीटर के टर्बो इंजन के साथ और ज्यादा ताकतवर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
मौजूदा इंजन भी विकल्प में मिलेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना स्विफ्ट हैचबैक कार को नए टर्बो इंजन के साथ और ज्यादा ताकतवर बनाने की है। लेकिन इसके साथ ही कंपनी की ओर से मौजूदा 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन को भी विकल्प के तौर पर दिया जाएगा। एक लीटर का टर्बो इंजन कंपनी के लिए नया इंजन नहीं है। इस इंजन को पहले बलेनो आरएस के साथ दिया जाता था। लेकिन ज्यादा मांग ना होने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। इस इंजन को भारत में ही असेंबल किया जाता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कितना ताकतवर होगा टर्बो इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति का एक लीटर टर्बो इंजन सामान्य इंजन के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होगा। बूस्टरजेट इंजन से 100 बीएचपी और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच गियर मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी कंपनी की ओर से नई स्विफ्ट में दिया जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इस इंजन का उपयोग नई फ्रॉन्क्स में भी कर रही है।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
आएगी नई स्विफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की योजना है कि साल 2024 में स्विफ्ट का नया वर्जन पेश किया जाए। नया वर्जन स्विफ्ट की चौथी जनरेशन होगी और जापान और यूरोप में इसकी टेस्टिंग को भी शुरू किया जा चुका है। कार के बेस डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन स्टाइलिंग में अपडेट किए जा सकते हैं। जिससे स्विफ्ट के नए वर्जन को मौजूदा से अलग बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?