{"_id":"66bca8b684d8fe0fbf0b8474","slug":"maruti-suzuki-india-gets-rs-3-8-crore-show-cause-notice-from-customs-authority-2024-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki: मारुति को मिला 3.8 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस, सीमा शुल्क प्राधिकरण ने भेजा, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki: मारुति को मिला 3.8 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस, सीमा शुल्क प्राधिकरण ने भेजा, जानें डिटेल्स
Wed, 14 Aug 2024 06:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:23 PM IST
सार
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि उसे सीमा शुल्क प्राधिकरण से 3.8 करोड़ रुपये से ज्यादा के अंतर शुल्क के भुगतान की मांग करते हुए एक कारण बताओ नोटिस मिला है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car
- फोटो : Maruti Suzuki
विस्तार
Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने बुधवार को कहा कि उसे सीमा शुल्क प्राधिकरण से 3.8 करोड़ रुपये से ज्यादा के अंतर शुल्क के भुगतान की मांग करते हुए एक कारण बताओ नोटिस मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक नियामक फाइलिंग के अनुसार, कंपनी को एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, मुंबई के सीमा शुल्क (आयात) आयुक्त के कार्यालय से एक कारण बताओ नोटिस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइलिंग में कहा गया, "इस कारण बताओ नोटिस में, प्राधिकरण ने कंपनी को कुछ श्रेणी के सामानों के आयात पर सीमा शुल्क छूट का दावा करने के कारणों को बताने और लागू ब्याज और जुर्माने के साथ 3,81,37,748 रुपये के अंतर शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा है।"
कंपनी ने कहा कि इस नोटिस के कारण वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.34 फीसदी बढ़कर 12,206.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।