फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion know feature engine specifications and price

Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion: फैमिली के लिए किस कार को खरीदना रहेगा सही, जानें माइलेज समेत सारी डिटेल

Sat, 28 Sep 2024 04:18 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 04:18 PM IST
सार

देश में अगले कुछ हफ्तों में त्योहारी सीजन की शुरूआत होने वाली है। अगर आप छोटी कार के बदले नई और बड़ी गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस खबर में जानिए दो कारों के बीच क्या अंतर है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion know feature engine specifications and price
Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion - फोटो : Maruti Suzuki-Toyota

विस्तार

इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस वक्त कारों की मांग कुछ हल्की चल रही है। आने वाले त्योहारी मौसम के दौरान अगर आप किसी नई बड़ी कार को लेने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर से मदद मिल सकती है। इस आर्टिकल में जानिए मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा रुमियन कार में से किस गाड़ी में ज्यादा सुविधाएं और फीचर्स मिलते हैं। इससे आपकी काफी मदद हो सकती है तो चलिए जानते हैं डिटेल।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion डिजाइन

मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में शानदार डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने आगे की ग्रिल पर लार्ज क्रोम विंग्ड दिया है। वहीं, कार के पीछे की तरफ क्रोम गार्निश ग्रिल दी गई है। कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्, फॉग लाइट्स, इंटीग्रेटिड एंटीना और बैक साइड पर फ्लोटिंग टाइप रुफ दिया गया है। साथ ही ट्यूबलेस और रेडियल टायर मिलते हैं। यह कार आर्किड व्हाइट, स्पेंडिड सिल्वर, मेग्निमा ग्रे, ऑर्बनम रेड, ऑफोर्ड ब्लू, डिग्निटी ब्राउन और मिडनाइट ब्लैक रंग के विकल्प मिलते हैं। 
वहीं, टोयोटा रुमियन कार में काफी स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। इस कार में अर्टिगा की तरह ही नई ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललैंप, पूरी बॉडी पर क्रोम इंसर्ट्स और पीछे की तरफ क्रोम गार्निश के साथ ड्यूल टोल अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार में स्पंकी ब्लू, रस्टिक ब्राउन, आइकोनिक ग्रे, कैफे व्हाइट और एंटिसिंग सिल्वर रंग मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion खूबियां

मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, एसी, एयर प्यूरी फायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए एबीएस, एंटी थेफ्ट अलार्म, रियर कैमरा, ईबीडी के साथ ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, चाइल्ड लॉक सेफ्टी और स्पीड सेंसर जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। 
वहीं, टोयोटा रुमियन एमपीवी कार में 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो, ड्राइवर सीट एडजेस्टेबल जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, टोयोटा कनेक्ट तकनीक, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, ईएसपी, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, चाइल्ड सीट सेफ्टी की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion इंजन, माइलेज और कीमत

मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में 1,5 लीटर का पेट्रोल इंजन, जिसमें हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह कार  102 बीएचपी की तकत और 136 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। इस कार में 5 स्पीड मेन्युअल और 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक क्षमता और 209 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.51 किलोमीटर का माइलेज देती है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 8.69 लाख रुपये है। 
वहीं, टोयोटा रुमियन गाड़ी में 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 102 बीएचपी की ताकत और 137 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कार में 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह कार पेट्रोल इंजन में 20.51 किलोमीटर की माइलेज देती है। इस कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed