{"_id":"5e9bd8348ebc3e76a112c561","slug":"maruti-suzuki-discontinued-the-diesel-variant-of-swift-removed-from-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki ने 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाली Swift का ये वैरिएंट किया बंद, वेबसाइट से भी हटाया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki ने 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाली Swift का ये वैरिएंट किया बंद, वेबसाइट से भी हटाया
Sun, 19 Apr 2020 10:18 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी ने अपनी स्विफ्ट 1.3 लीटर डीजल इंजन वैरिएंट को अब बंद कर दिया है। यह कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में एक था। कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से बंद करते हुए इसे अपनी वेबसाइट से भी हटा लिया है। हालांकि कंपनी ने यह फैसला पहले ही ले लिया था कि इस डीजल यूनिट को बीएस6 के मुताबिक अपडेट नहीं किया जाएगा। अब यह कार सिर्फ सिंगल BS6 कंप्लायंट पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
28 किमी प्रति लीटर का माइलेज
बता दें कि कंपनी इस हैचबैक में 1.3 लीटर मल्टीजेट चार सिलिंडर यूनिट का इस्तेमाल करती थी, जो कि 74 बीएचपी पावर और 190 एम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति का यह डीजल वैरियंट 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन