{"_id":"5b6d30794f1c1b6a1c8b543c","slug":"maruti-suzuki-ciaz-will-launch-on-20th-of-august-booking-open-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी सियाज के फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग आज से शुरू, 20 अगस्त को लॉन्चिंग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मारुति सुजुकी सियाज के फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग आज से शुरू, 20 अगस्त को लॉन्चिंग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
ciaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी सियाज का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि इसकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है। इस कार की बुकिंग राशि 10,000 हजार रुपये रखी गई है। कार को बुक करने के लिए आप मारुति सुजुकी कारों की प्रीमियम नेक्सा डीलर के पास जाकर बुक कर सकते है। साथ ही आप इसे नेक्सा की वेबसाइट से आॅनलाइन भी बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी सियाज के अपडेटेड वर्जन में नेक्सा वैरियंट के लाइनअप-सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा होंगे। इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के 1.4 लीटर मोटर को रिप्लेस करके नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा और 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा। फिलहाल इसके डीजल इंजन को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसमें 105 पीएस PS और 138 एनएम Nm का आउटपुट मिलेगा। अपडेटेड मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल के साथ ट्रांसमिशन ऑप्शन पहले जैसा ही रहेगा। साथ में ऑप्शनल 4-स्पीड AT मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड एएमटी का आॅप्शन भी मिल सकता है।
विज्ञापन
2017 प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में जहॉ ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट ऐंकर्स मिलते थे, 2018 फेसलिफ्ट में ESP (इेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्टेंट सेडान की स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में मिलेंगे।
इस गाड़ी के बाहरी लुक की बात करें तो इसमें एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प दिये हैं जो कि एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटों से लैस होंगे। अलॉय वील्ज से लैस इस मॉडल में कई ऐसे फीचर होंगे जो इसको अपमार्केट बनाएंगे।
मारुति सुजुकी की सियाज को लॉन्च हुए लगभग चार साल पूरे हो गये हैं। पिछले 6 महीनों में इसकी बिक्री काफी कम हुई है। जिसके चलते कंपनी इसके अपडेटेड वर्जन द्वारा भारतीय बाजार में कदम जमाये रखना चाहती है। इस नई कार का दाम इस वक्त मिल रहे पेट्रोल मॉडल से थोड़ा ज्यादा होने की उम्मीद है। अभी इसके पेट्रोल इंजन का दाम 7.88 लाख से 10.63 लाख (एक्स-शो रूम दिल्ली) के बीच है।