{"_id":"625d106c768c834c5004c35d","slug":"maruti-suzuki-cars-price-hike-2022-maruti-suzuki-price-hike-latest-news-maruti-suzuki-cars-price-increase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए वाहनों के दाम, जानें कितनी हुई महंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए वाहनों के दाम, जानें कितनी हुई महंगी
Mon, 18 Apr 2022 01:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:26 PM IST
सार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (MSI) ने सोमवार को कहा कि उसने लागत बढ़ने के बीच अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
विस्तार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (MSI) ने सोमवार को कहा कि उसने लागत बढ़ने के बीच अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "सभी मॉडलों में औसत बढ़ोतरी 1.3 प्रतिशत है - एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली)।"
कंपनी ने अप्रैल में कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है और विभिन्न मॉडलों के लिए बढ़ोतरी अलग-अलग होगी।

Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : Maruti Suzuki
पिछले एक साल में, विभिन्न इनपुट लागतों में इजाफे के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल असर पड़ता रहा। ऑटो निर्माता ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। इसलिए, कंपनी के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि उपरोक्त अतिरिक्त लागतों का कुछ प्रभाव मूल्य बढ़ोतरी के जरिए ग्राहकों पर डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross
- फोटो : Maruti Suzuki
इनपुट लागत में लगातार इजाफे की वजह से MSI ने जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। कंपनी घरेलू बाजार में Alto (ऑल्टो) से लेकर S-Cross (एस-क्रॉस) तक कई मॉडल बेचती है।
Maruti Suzuki Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग कई मोर्चों पर चुनौतियों से जूझ रहा है। जबकि सेमीकंडक्टर की कमी का मुद्दा बिना किसी राहत के जारी है, रूस-यूक्रेन संघर्ष के साथ-साथ चीन द्वारा अपने कई शहरों में लॉकडाउन प्रतिबंध लगाने के कारण सप्लाई चेन भी काफी प्रभावित हुई है।
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने भी बढ़ाए दाम
अन्य वाहन निर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। कीमत में बढ़ोतरी 14 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो गई हैं।
घरेलू ऑटो प्रमुख ने एक बयान में कहा, इसकी वजह से मॉडल और वैरिएंट के आधार पर, एक्स-शोरूम कीमतों पर 10,000 रुपये से 63,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
लेटेस्ट कीमत संशोधन के लिए स्टील, एल्युमीनियम और पैलेडियम जैसी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है। महिंद्रा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "कंपनी ने कमोडिटी की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए जरूरी पहल की है। लागत में बढ़ोतरी का न्यूनतम प्रतिशत मूल्य संशोधन के जरिए ग्राहकों से लिया जा रहा है।"