फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Ertiga Price Hike 2022 Maruti Suzuki Ertiga 2022 Facelift Maruti Suzuki increases prices of Ertiga MPV

Maruti Suzuki Ertiga: मारुति ने 7-सीटर MPV अर्टिगा के बढ़ाए दाम, अब स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

Sat, 23 Jul 2022 12:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 12:45 PM IST
सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी 7-सीटर Maruti Suzuki Ertiga MPV (मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मूल्य बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

विज्ञापन
Maruti Ertiga Price Hike 2022 Maruti Suzuki Ertiga 2022 Facelift Maruti Suzuki increases prices of Ertiga MPV
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी 7-सीटर Maruti Suzuki Ertiga MPV (मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मूल्य बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कंपनी ने अर्टिगा के न्यू जेनरेशन मॉडल की लॉन्चिंग के करीब तीन महीने बाद इसकी कीमत में इजाफा कर दिया है। मारुति सुजुकी ने इस साल अप्रैल में अर्टिगा को 8.35 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। कार निर्माता ने शुक्रवार को अपने इस मल्टीपर्पज व्हीकल (एमपीवी) पर 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की एलान किया है। 
विज्ञापन

Maruti Ertiga Price Hike 2022 Maruti Suzuki Ertiga 2022 Facelift Maruti Suzuki increases prices of Ertiga MPV
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki (Video Grab)
मारुति सुजुकी ने नियामकीय फाइलिंग के जरिए यह घोषणा की। जिसमें कहा गया है कि, "अर्टिगा के सभी वैरिएंट्स में अब ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर उपलब्ध होंगे।"

Ertiga पर लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर लागू होगी। मारुति सुजुकी ने कहा कि अर्टिगा एमपीवी के मैनुअल वैरिएंट्स में अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे एडिशनल फीचर्स मिलेंगे। ये फीचर्स पहले सिर्फ ऑटोमैटिक और टॉप-ऑफ-द-रेंज मैनुअल वैरिएंट्स में उपलब्ध थे।

लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के साथ, अर्टिगा की शुरुआती कीमत अब बदलकल पर 8.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Ertiga Price Hike 2022 Maruti Suzuki Ertiga 2022 Facelift Maruti Suzuki increases prices of Ertiga MPV
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga 2022 को आधिकारिक तौर पर इस साल की शुरुआत में कई अपडेट के साथ लॉन्च किया गया था। यह पहली बार है जब मारुति अर्टिगा के टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXi वैरिएंट पर सीएनजी की पेशकश कर रही है। एमपीवी चार ट्रिम्स और 11 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। VXi, ZXi और ZXi+ पर तीन ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि CNG भी दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

Maruti Ertiga Price Hike 2022 Maruti Suzuki Ertiga 2022 Facelift Maruti Suzuki increases prices of Ertiga MPV
Maruti Suzuki Ertiga CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Ertiga में पहले से बेहतर K-सीरीज 1.5-लीटर डुअल VVT इंजन मिलता है। कंपनी ने इसे MPV में मिलने वाले माइलेज को और बढ़ाने के लिए तैयार किया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। जबकि पिछली 4-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट को हटाकर 6-स्पीड यूनिट शामिल किया गया है। मॉडल पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।

Ertiga रेनो ट्राइबर को टक्कर देती है, जबकि हाल ही में लॉन्च की गई Kia Carens भी अर्टिगा के निचले वैरिएंट के समान कीमत पर एक प्रतियोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed