Tractor Stunt: चलती ट्रैक्टर पर स्टंट मिस होने से शख्स की कुचलकर मौत, दर्दनाक घटना का वीडियो वायरल
पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक चलते ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय एक व्यक्ति की जान चली गई। कथित तौर पर सुखमनदीप सिंह ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जबकि वाहन अपने दो पिछले पहियों पर था।
विस्तार
यह घटना इस बात की ओर शिद्दत से ध्यान खींचती है कि क्यों स्टंट भयानक रूप से गलत हो सकता है, भले ही कितनी अच्छी तरह से इसका अभ्यास किया गया हो। 29 वर्षीय सुखमनदीप ने ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश की, जब वह अपने दो पिछले पहियों पर टिका हुआ था और उसका इंजन चालू था। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह फिसल गया और ट्रैक्टर से कुचलने से पहले नीचे कीचड़ भरी जमीन में गिर गया। पूरी घटना को क्षेत्र में मौजूद दर्शकों ने कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया।
Tractor stunts can take life,
A man died underneath the tractor while preforming stunts in fair, village Sarchur Fatehghar Churiya district #Gurdaspur #Punjab pic.twitter.com/gos9ZXzORRविज्ञापन विज्ञापन— Porus ਪੋਰਸ (@porusofpanjab) October 29, 2023
रिपोर्ट के मुताबिक घायल सुखमनदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने वहां दम तोड़ दिया।
किसी भी प्रकार के वाहनों का इस्तेमाल करके किए गए स्टंट, यहां तक कि सावधानीपूर्वक पर्यवेक्षण के तहत किए गए स्टंट भी, बेहद जोखिम भरे हो सकते हैं। और ये सबसे खराब मामलों में गंभीर चोट या यहां तक कि मौत का कारण बन सकते हैं। जबकि फिल्में अक्सर ऐसे स्टंट सीन को फिल्माती हैं और उसका महिमामंडन करती हैं। और युवाओं पर गहरा असर डालती हैं, जिसके वे असल जिंदगी में भी ऐसी फिल्मी सीन को दोहराते देखे जा सकते हैं। लेकिन ऐसी स्टंटबाजी से पूरी तरह बचना ही सबसे अच्छा है।