{"_id":"67504ef59e72670883006bdc","slug":"man-gets-8-fines-for-slow-driving-on-abu-dhabi-dubai-highway-in-uae-know-details-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Slow Driving: अबू धाबी-दुबई हाईवे पर 'धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने' के लिए एक व्यक्ति पर आठ बार लगा जुर्माना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Slow Driving: अबू धाबी-दुबई हाईवे पर 'धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने' के लिए एक व्यक्ति पर आठ बार लगा जुर्माना
Wed, 04 Dec 2024 06:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:15 PM IST
सार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई से अबू धाबी जा रहे एक व्यक्ति को धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाए जाने की शिकायत करने के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Dubai (Representative Image)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई से अबू धाबी जा रहे एक व्यक्ति को धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाए जाने की शिकायत करने के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रेडिट पोस्ट में, उस व्यक्ति ने बताया कि वह दूसरी लेन में 110-115 किमी प्रति घंटे की गति से गाड़ी चला रहा था और उस पर कुल आठ बार जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
रेडिट पोस्ट में, उस शख्स (snazzy_champ) ने अपने ऊपर लगे जुर्माने का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि उसे इस नियम के बारे में जानकारी नहीं थी। जिसके तहत स्पीड लिमिट (गति सीमा) से कम रफ्तार से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों को रोकने पर यात्रियों पर जुर्माना लगाया जाता है।
उसने बताया कि दुबई लौटने तक उसे जुर्माने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। इसके अलावा, उसने अपनी आर्थिक तंगी के कारण दूसरों से मदद की अपील की।
उसने बताया कि दुबई लौटने तक उसे जुर्माने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। इसके अलावा, उसने अपनी आर्थिक तंगी के कारण दूसरों से मदद की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उस शख्स ने लिखा, "मुझे इस नियम के बारे में पता नहीं था और कैमरे में फ्लैश भी नहीं था। मुझे इस नियम के बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं थी कि थोड़ी धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा, इसका कहीं भी जिक्र नहीं था। और मैं सुबह अबुधाबी गया और रात को वापस लौटा। घर पहुंचने तक मुझे कोई सूचना नहीं मिली।
अगर सुबह की ड्राइव के लिए जुर्माने की कोई सूचना होती तो मैं दुबई वापस जाते समय सावधानी बरतता। मुझे पता है कि यह मेरी गलती है लेकिन बिना किसी सूचना या किसी समाचार लेख के जुर्माना लगाना पूरी तरह से अनुचित है।"
अगर सुबह की ड्राइव के लिए जुर्माने की कोई सूचना होती तो मैं दुबई वापस जाते समय सावधानी बरतता। मुझे पता है कि यह मेरी गलती है लेकिन बिना किसी सूचना या किसी समाचार लेख के जुर्माना लगाना पूरी तरह से अनुचित है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उस व्यक्ति को "अनजान" होने के लिए फटकार लगाई। एक यूजर ने लिखा, "ईमानदारी से दोस्त, कई संकेत बताते हैं कि स्पीड लेन पर न्यूनतम गति सीमा है। अगर आप धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले हैं तो दूसरी लेन पर ड्राइव करें..."
एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "मैं आपका बुरा नहीं, बल्कि भलाई चाहता हूं। लोगों को अधिकतम सीमा से कम रफ्तार पर तेज लेन में वाहन चलाना बंद करना होगा।"
एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, "शानदार! आप जैसे लोगों के लिए ज्यादा जुर्माना होना चाहिए।"
एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, "शानदार! आप जैसे लोगों के लिए ज्यादा जुर्माना होना चाहिए।"