फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra XUV 3XO vs Maruti Suzuki Fronx know specifications features engine price

Mahindra XUV 3XO vs Maruti Suzuki Fronx: किस एसयूवी में मिलते हैं बढ़िया फीचर्स, खरीदने से पहले जान लीजिए फर्क

Sun, 22 Sep 2024 05:18 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 22 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

किसी नई कार को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर में जानिए महिंद्रा एक्सयूवी 3XO और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में से किस एसयूवी का चुनाव करना बेहतर रहेगा। आगे जानिए दोनों में क्या अंतर है। 

विज्ञापन
Mahindra XUV 3XO vs Maruti Suzuki Fronx know specifications features engine price
Mahindra XUV 3XO vs Maruti Suzuki Fronx - फोटो : Mahindra-Maruti Suzuki

विस्तार

कार बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का काफी क्रेज बना हुआ है। ऐसे में अगर आप भी किसी शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदने के लिए तलाश रहे हैं तो महिंद्रा एक्सयूवी 3XO और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में किसे लेना सही रहेगा। यहां जानिए दोनों कारों के बीच क्या अंतर है और दोनों की कितनी कीमत है। 

विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO vs Maruti Suzuki Fronx डिजाइन और कलर

महिंद्रा एक्सयूवी 3XO के डिजाइन को काफी शानदार तरीके से तैयार किया गया है। कार में सी शेप एलईडी डीआरएलएस, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, नई ग्रिल के साथ नया फ्रंट और नया रियर मिलता है। एलईडी टेललाइट्स और पीछे की तरफ एलईडी लाइट बार, रियर वाइपर और वाशर और रुफ रेल्स देखने को मिलती है। कार में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। कंपनी ने इस कार में एवरेस्ट व्हाइट ब्लैक, गैलेक्सी ग्रे, टेंगो रेड ब्लैक, सिटरीन येलो ब्लैक, डीप फोरेस्ट ग्रे, गैलेक्सी ग्रे ब्लैक, ड्यून बीज ब्लैक, डीप फोरेस्ट, नेबुला ब्लू, स्टील्थ ब्लैक और सिटरीन येलो कलर दिए हैं। 
वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के डिजाइन की बात करें तो इसमें एयरोडायनैमिक डिजाइन के साथ बोल्ड फ्रंट और रियर फेसिया मिलता है। साथ ही इंटीग्रेटिड एंटीना, रियर स्पॉइलर, रियर वाइपर्स, रियर वाशर, शार्क फिन एंटीना, क्रोम ग्रिल, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप और एलईडी डीआरएलएस और 16 इंच के ड्यून टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने आर्टिक व्हाइट, नेक्सा ब्लू, स्पेंडिड सिल्वर, ग्रेडियंर ग्रे, अर्थेन ब्राउन, ओप्यूलेंट रेड और ब्लूइश ब्लैक रंग दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO vs Maruti Suzuki Fronx स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा एक्सयूवी 3XO की खूबियों की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्मट, रियर एसी वेंट्स, पैनॉरमिक सनरुफ, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती है। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, 6 एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट और ईएससी मिलता है।
वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस चार्जिंग, एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट अलर्ट, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी और चाइल्ड सीट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO vs Maruti Suzuki Fronx इंजन और कीमत

महिंद्रा एक्सयूवी 3XO कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल मिलता है, जो कि 128ं बीएचपी और 230 एनएम का टॉर्क मिलता है। गाड़ी में 6 स्पीड मैन्युअल के साथ एएमटी गियरबॉक्स मिलता है। इसकी एआरएआई माइलेज 18 से 21 किलोमीटर की है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। 
वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जोकि 100 पीएस की ताकत और 130 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। यह कार 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार मैन्युअल में 21.5 किलोमीटर की माइलेज देती है। कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 751500 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed