फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Mahindra launched electric Car e2o Plus CitySmart in India with top speed of 85km/h

महिंद्रा लाई नई इलेक्ट्रिक कार, 70 पैसे/किमी का आएगा खर्च, 85km/h है अधिकतम स्पीड

Sun, 24 Sep 2017 01:42 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 24 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Mahindra launched electric Car e2o Plus CitySmart in India with top speed of 85km/h
ई2ओ प्लस सिटीस्मार्ट कार फुल चार्ज होकर 140 किमी. का सफर तय कर सकती है - फोटो : Mahindra
इंडिया की इकलौती इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ने नई इलेक्ट्रिक कार e2o Plus सिटी स्मार्ट लॉन्च की है। इस नई कार की कीमत 7.46 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। महिंद्रा ई2ओ प्लस सिटीस्मार्ट कार फुल चार्ज होकर 140 किमी. का सफर तय कर सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 85 किमी प्रति घंटा की है। इस कार में कंपनी ने एकदम नई ड्राइवट्रेन तकनीक का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: Hero और Bajaj समेत ये कंपनियां दे रहीं टूव्हीलर्स पर हजारों का डिस्काउंट
विज्ञापन


इस कार को चार वर्जन - P2, P4, P6, P8 दिए गए हैं। यह चार कलर विकल्प- कोरल ब्लू, स्पार्क्लिंग वाइन, आर्कटिक सिल्वर और सॉलिड व्हाइट  में आएगी। कार के पी2, पी4 और पी6 वैरिएंट में 48V की बैटरी क्षमता दी गई है। जबकि इसका पी8 वैरिएंट 72V की बैटरी क्षमता के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के अन्य फीचर्स

Mahindra launched electric Car e2o Plus CitySmart in India with top speed of 85km/h
इसकी अधिकतम स्पीड 85 किमी प्रति घंटा की है। - फोटो : Mahindra
48 वोल्ट वाली बैटरी 25.5 बीएचपी की पावर और 70 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। वहीं, 72 वोल्ट वाली बैटरी 40 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। इस कार में स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग के लिए कंट्रोल और रिवर्स चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने कहा है कि इस कार को चलाने का खर्च बेहद कम है। कंपनी के मुताबिक, कार को चलाने का खर्च 70 पैसे प्रति किमी. आएगा।  इस लांच पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ महेश बाबू ने कहा कि महिंद्रा ने स्थायी गतिशीलता पर जोरदार विश्वास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed