फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Electric launches Treo electric three-wheeler in Maharashtra claims range of 130 km on single charge

Mahindra Treo: 50 पैसे में एक किमी चलता है महिंद्रा का ये इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, इस राज्य में लॉन्च

Sat, 18 Dec 2021 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 05:09 PM IST
सार

Mahindra Electric (महिंद्रा इलेक्ट्रिक) ने महाराष्ट्र में Treo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है। महिंद्रा का दावा है कि Treo ग्राहकों को पांच साल में 2,00,000 रुपये बचाने में मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
Mahindra Electric launches Treo electric three-wheeler in Maharashtra claims range of 130 km on single charge
Mahindra Treo Launched in Maharashtra - फोटो : Mahindra Electric

विस्तार

Mahindra Electric (महिंद्रा इलेक्ट्रिक) ने महाराष्ट्र में Treo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है। FAME-II, राज्य सब्सिडी के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये है। Mahindra Treo की भारत में लॉन्चिंग के बाद से 13,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। भारत में अपने सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 67 प्रतिशत है। महिंद्रा का दावा है कि Treo ग्राहकों को पांच साल में 2,00,000 रुपये बचाने में मदद कर सकता है। इसके रखरखाव की लागत 50 पैसे प्रति किमी है। 
विज्ञापन


बैटरी पावर
Mahindra Treo में 8kW की बैटरी मिलती है, जो IP65-रेटेड है, जो इसे डस्ट और वाटरप्रूफ बनाती है। लिथियम-आयन बैटरी पैक 42 Nm का टार्क जेनरेट करता है, जिससे Treo 12.7 डिग्री तक की चढ़ाई पर चढ़ने में सक्षम होता है। ऑनबोर्ड पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल करके Treo को 16A सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन

Mahindra Electric launches Treo electric three-wheeler in Maharashtra claims range of 130 km on single charge
Mahindra Treo - फोटो : Mahindra Electric
मिल रहा ये ऑफर
इसके अलावा, Treo महिंद्रा फाइनेंस से 41,500 रुपये की लो-डाउन-पेमेंट स्कीम और भारतीय स्टेट बैंक से 10.8 प्रतिशत की कम-ब्याज दर योजना के साथ उपलब्ध है। ग्राहक Mahindra Treo पर 7,500 रुपये के एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं।

लास्ट-मील कनेक्टिविटी
महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा, "महाराष्ट्र ने अपनी ईवी फ्रेंडली पॉलिसी के साथ पहले ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बढ़त ले ली है। आज महिंद्रा ट्रियो के लॉन्च के साथ, मुझे यकीन है कि हम महाराष्ट्र में लास्ट-मील की आवाजाही को शोर और प्रदूषण मुक्त सवारी में बदलने में मदद करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed