{"_id":"62027f87347b747ad05846fb","slug":"mahindra-bolero-2022-new-model-price-mahindra-bolero-suv-launched-with-dual-front-airbags-new-mahindra-bolero-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Bolero 2022: डुअल एयर बैग के साथ लॉन्च हुई नई महिंद्रा बोलेरो, पहले से हुई ज्यादा सुरक्षित, जानें नई कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Bolero 2022: डुअल एयर बैग के साथ लॉन्च हुई नई महिंद्रा बोलेरो, पहले से हुई ज्यादा सुरक्षित, जानें नई कीमत और फीचर्स
Tue, 08 Feb 2022 08:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra (महिंद्रा) जैसी कंपनी के लिए जो हाल के दिनों में भारत में कुछ सबसे सुरक्षित कारें बनाने के लिए जानी जाती रही है, Bolero (बोलेरो) इसकी छवि से मेल नहीं खा रही थी। यह सात-सीटर एसयूवी जो अपने मजबूत बॉडी बिल्ड और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर आसानी से दौड़ने की क्षमता के कारण देश में अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय है, लंबे समय तक सिर्फ एक ड्राइवर-साइड एयरबैग के साथ उपलब्ध थी। हालांकि, देश में सभी वाहनों पर ड्यूल फ्रंट एयरबैग अनिवार्य करने के सरकार के आदेश ने अब Mahindra Bolero को थोड़ा सुरक्षित बना दिया है क्योंकि एसयूवी अब स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग के साथ आती है।
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
सेफ्टी फीचर्स
नए डुअल फ्रंट एयरबैग एसयूवी में पहले से मिलने वाले EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे अन्य सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है। पूरी रेंज में स्टैंडर्ड तौर पर स्पीड अलर्ट शामिल है।

फीचर्स
पैसेंजर साइड एयरबैग के अलावा बोलेरो के इक्विपमेंट लिस्ट में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि यह ऑक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-इनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, कीलेस एंट्री, पावर स्टीयरिंग और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलना जारी है।

कब से लागू हुआ नया नियम
भारत में बेचे जाने वाले सभी नए वाहनों में अनिवार्य रूप से डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर फिट करने का फैसला जनवरी 2022 से लागू हुआ। इससे पहले, मारुति सुजुकी ऑल्टो और एस-प्रेसो, रेनो क्विड और महिंद्रा बोलेरो जैसे कई बजट कारें सिर्फ एक ड्राइवर साइड एयरबैग के साथ आती थीं। इसमें पैसेंजर-साइड एयरबैग को ज्यादा पैसे देने पर विकल्प के रूप में या टॉप-स्पेक मॉडल में उपलब्ध कराया जाता था।

इंटीरियर लुक और डिजाइन
डैशबोर्ड में पैसेंजर-साइड एयरबैग को शामिल किए जाने के साथ ही, महिंद्रा के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। पहले, बोलेरो पैसेंजर-साइड डैशबोर्ड पर आकर्षक ग्रैब हैंडल के साथ आती थी। हालांकि, अब इसकी जगह एक रेगुलर डैशबोर्ड पैनल और पैसेंजर साइड पर एक नया फॉक्स वुड गार्निश दिया गया है, जो एसी वेंट्स और म्यूजिक सिस्टम के आसपास सेंट्रल कंसोल पर वुड-फिनिश के समान है।