{"_id":"6b013d7fe10d6ad426049045","slug":"mahindra-and-uber-join-hands-deploy-5-000-electric-autos-in-12-months-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबर के साथ 5,000 इलेक्ट्रिक ऑटो उतारेगी महिंद्रा: चालकों को मिलेगी फाइनेंसिंग की सुविधा, क्या है पूरा प्लान?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
उबर के साथ 5,000 इलेक्ट्रिक ऑटो उतारेगी महिंद्रा: चालकों को मिलेगी फाइनेंसिंग की सुविधा, क्या है पूरा प्लान?
Sat, 21 Nov 2026 12:13 PM IST
जागृति शुक्ला
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:13 PM IST
सार
- महिंद्रा और उबर की नई साझेदारी।
- 12 महीने में पांच हजार इलेक्ट्रिक ऑटो।
- चालकों को मिलेगी बेहतर फाइनेंसिंग सुविधा।
- कम ईवी पहुंच वाले बाजारों पर फोकस।
विज्ञापन
जल्द आएंगे पांच हजार इलेक्ट्रिक ऑटो
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा और उबर ने हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियों ने अगले 12 महीनों में पांच हजार महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। इस साझेदारी के तहत उबर प्लेटफॉर्म से जुड़े चालकों को इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने के लिए बेहतर फाइनेंसिंग सुविधा भी मिलेगी। खास बात यह है कि इस योजना का फोकस उन बाजारों पर रहेगा, जहां अभी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कम है।
क्या है कंपनी का पूरा प्लान?
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का दायरा बढ़ाने के लिए महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड और उबर ने अगले 12 महीनों में 5,000 महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर उतारने का लक्ष्य रखा है। इस नई साझेदारी के तहत 'ईवी ऑटो एडवांटेज' कार्यक्रम के अंतर्गत चालकों को फाइनेंसिंग की बेहतर सुविधा भी दी जाएगी। इस नई डील का खास जोर उन बाजारों पर रहेगा, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल अभी कम है। उबर प्लेटफॉर्म से जुड़े चालकों को इलेक्ट्रिक ऑटो अपनाने में मदद मिलेगी।
चालकों को क्या होगा फायदा?
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विस्तार तभी संभव है, जब यह चालकों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो। इस साझेदारी से खासकर कम ईवी पहुंच वाले क्षेत्रों में बदलाव को गति देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर क्या बोले कंपनी के अधिकारी?
उबर के हेड ऑफ मोबिलिटी प्रदीप परमेश्वरन ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से चालकों, यात्रियों, कारोबार और शहरों को लाभ मिलेगा। महिंद्रा के के चार लाख से अधिक कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर हैं। कंपनी यात्री और मालवाहक दोनों श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराती है।