फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Lokpal of India Invites Bids to Purchase Luxury BMW 330 Li Cars Through Public Tender

Lokpal Car: लोकपाल दफ्तर को चाहिए लग्जरी बीएमडब्ल्यू कारें, जारी किया गया टेंडर

Tue, 21 Oct 2025 04:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 04:56 PM IST
सार

भारत के लोकपाल ने अपने दफ्तर के लिए लग्जरी कारें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए BMW 330 Li (Long Wheel Base) मॉडल की गाड़ियां खरीदने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Lokpal of India Invites Bids to Purchase Luxury BMW 330 Li Cars Through Public Tender
BMW 3 Series Long Wheelbase - फोटो : BMW

विस्तार

भारत के लोकपाल ने अपने दफ्तर के लिए लग्जरी कारें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए BMW 330 Li (Long Wheel Base) मॉडल की गाड़ियां खरीदने का फैसला किया गया है। इसी सिलसिले में लोकपाल ने 16 अक्तूबर को एक सार्वजनिक टेंडर जारी किया। यह कदम लोकपाल संस्था के प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सेटअप को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - WTO: चीन ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत की ऑटो, ईवी नीति के लिए पीएलआई योजनाएं डब्ल्यूटीओ मानदंडों का उल्लंघन 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा बोले- अगर भारत ने इस एक चीज पर ध्यान दिया, तो चीन की ऑटो इंडस्ट्री की नींद उड़ जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

60 लाख रुपये से ज्यादा की कारें
टेंडर नोटिस के मुताबिक, लोकपाल ओपन टेंडर प्रोसेस के जरिए इन कारों की खरीद करेगा। BMW 330 Li की कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि कुल कितनी गाड़ियां खरीदी जाएंगी।

यह भी पढ़ें - 2026 Honda Rebel 500: 2026 होंडा रेबेल 500 क्रूजर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - EV: गौतम सिंघानिया बोले- इलेक्ट्रिक वाहनों को 'राजनीतिक रूप से प्रचारित' किया जा रहा है, इन्हें खिलौना समझें

नवंबर में शुरू होगी बोली की प्रक्रिया
जारी दस्तावेज के अनुसार, इस टेंडर के तहत इच्छुक कंपनियों और डीलर्स को अपनी बोलियां जमा करनी होंगी। इसके बाद 7 नवंबर से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें - SUV: अब भारतीय सड़कों पर एसयूवी का बोलबाला, हैचबैक कारों से दूर हो रहे खरीदार! रिपोर्ट में खुलासा 

यह भी पढ़ें - Diwali Sedan Car Discount: दिवाली पर इन सेडान कारों पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, इस कार पर तो ₹2.25 लाख तक की छूट

कितनी कारें खरीदी जाएंगी, फिलहाल स्पष्ट नहीं
घोषणा में यह जरूर बताया गया है कि मॉडल BMW 330 Li (Long Wheel Base) होगा। लेकिन कितनी गाड़ियां ली जाएंगी या क्या कोई अतिरिक्त फीचर्स या स्पेसिफिकेशंस मांगे गए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: गुजरात में जैन समुदाय ने दिखाई समझदारी, खरीदीं 186 लग्जरी कारें, बचाए 21 करोड़ रुपये, जानें डिटेल 

यह भी पढ़ें - Diwali Car Delivery: दिवाली पर लेने जा रहे हैं नई कार? शोरूम से निकलने से पहले जरूर चेक करें ये अहम चीजें

प्रशासनिक जरूरतों के लिए उठाया गया कदम
लोकपाल का कहना है कि यह खरीद उसकी प्रशासनिक और ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही है। यानी, इन लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल संस्थान के आधिकारिक कामकाज और अधिकारियों की गतिशीलता के लिए किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का एलान- भारत की लॉजिस्टिक्स लागत दिसंबर तक घटकर एकल अंक में आ जाएगी 

यह भी पढ़ें - Traffic Violation: इस राज्य में लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त हुआ विभाग, 34 हजार वाहनों का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed