{"_id":"654a3bc5c46bbfa9130c548b","slug":"laser-light-on-highways-in-china-for-sleepy-drivers-highway-driving-safety-road-saftey-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laser Lights: सोते हुए ड्राइवरों के लिए चीनी हाईवे पर हैं ये खास लेजर लाइट, कितनी सुरक्षित? देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Laser Lights: सोते हुए ड्राइवरों के लिए चीनी हाईवे पर हैं ये खास लेजर लाइट, कितनी सुरक्षित? देखें वीडियो
Tue, 07 Nov 2023 06:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:59 PM IST
सार
हाईवे पर एक लंबी ड्राइविंग का क्या अनुभव होता है, इससे हम सभी कभी ना कभी रू-ब-रू हुए होंगे। जहां आप बिना रुके लंबी दूरी तक बस चलते रहते हैं और चलते रहते हैं। इससे आखिरकार थकान और उनींदापन होता है। जिसे हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के एक प्रमुख कारण के रूप में माना जाता है। ऐसे में एक वायरल वीडियो सामने आया है, जो कथित तौर पर चीन में रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
Highway Driving, Laser Light
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे पर एक लंबी ड्राइविंग का क्या अनुभव होता है, इससे हम सभी कभी ना कभी रू-ब-रू हुए होंगे। जहां आप बिना रुके लंबी दूरी तक बस चलते रहते हैं और चलते रहते हैं। इससे आखिरकार थकान और उनींदापन होता है। जिसे हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के एक प्रमुख कारण के रूप में माना जाता है। ऐसे में एक वायरल वीडियो सामने आया है, जो कथित तौर पर चीन में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अधिकारियों ने नींद में डूबे लोगों को रात में चौकस रखने और किसी भी खतरनाक स्थिति या दुर्घटनाओं से बचाने के लिए 'एंटी-थकान लेजर लाइट' लगाई है।
इस वायरल वीडियो को यहां देखें
जैसा कि हम देख सकते हैं, सिस्टम हाईवे पर चलने वाली कारों के ऊपर एक मल्टी-कलर लेजर लाइट शो दिखाता है। लेजरों को ड्राइव के आई-लेवल (आंख के स्तर) से दूर रखा जाता है। ये लाइट्स सीधे ड्राइवर की आंखों पर नहीं पड़ती हैं, जिससे वो सड़क पर आसानी से ड्राइव कर सकते हैं, इसलिए वे सुरक्षित होते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि रात में हाईवे पर इस तरह के किसी सिस्टम का सामना करने से ड्राइवर थोड़ा चौंक सकता है। ये लेजर लाइट उन्हें वाहन की रफ्तार धीमी कर देखने और करीब से देखने के लिए प्रेरित कर सकती हैं या हैरान कर सकती हैं।
विज्ञापन
इन हाईवे एंटी-थकान लेजर लाइटों को एक ताजा प्रभाव हासिल करने के लिए, अपने स्ट्रोब प्रभाव के साथ चालक की विजुअल नर्व्स (दृश्य तंत्रिका) को उत्तेजित करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये लेजर सिस्टम आम तौर पर 2 किमी की दूरी तक प्रोजेक्ट कर सकते हैं और कार चालकों और ट्रक चालकों जैसे सभी तरह के मोटर चालकों के लिए उपयोगी हैं। रिफ्लेक्टिव माइल मार्कर और मिड-स्ट्रिप्स (मध्य-पट्टियों) के पीछे भी इसी मूल विचार का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमें रात में हाईवे पर गाड़ी चलाते समय दिखाई देता है। इस समय, चीन सहित कई देश अपने हाईवे पर ऐसे सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो को यहां देखें
Lasers being used to prevent drivers from falling asleep on Chinese highwaypic.twitter.com/j9cxdFkXBA
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) November 6, 2023