Range Rover SV Ranthambore Edition: Land Rover ने लॉन्च किया खास एडिशन, जानें फीचर्स और इंजन डिटेल
चर्चित कार निर्माता कंपनी Land Rover ने Range Rover SV Ranthambore Edition एसयूवी को भारतीय कार बाजार में रविवार को लॉन्च कर दिया है। इस खास एडिशन कार में कई सारे लग्जरी फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रीमियम कार बनाने वाली लोकप्रिय कार कंपनी Land Rover अपनी लग्जरी कारों के लिए मशहूर है। ऐसे में रविवार को कंपनी ने एक खास एडिशन लॉन्च किया है। Land Rover ने Range Rover SV Ranthambore Edition को भारतीय कार बाजार में उतार दिया है। टाटा के अधीन आने वाली ब्रिटिश कार निर्माता ने इस एसयूवी को लेकर दावा किया है कि भारतीय कार बाजार में यह एसवी डिविजन का पहला लिमिटेड एडिशन है। इस एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत 4.98 करोड़ रुपये रखी गई है। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।
Range Rover SV Ranthambore Edition फीचर्स
Land Rover के मुताबिक, Range Rover SV Ranthambore Edition को काफी खास तरह से डिजाइन किया गया है। इस कार की केवल 12 यूनिट ही डिलीवर की जाएंगी। कंपनी ने इस एसयूवी के एक्सटीरियर में खास तौर पर कस्टम ब्लैक थीम का इस्तेमाल किया है। साथ ही लाल रंग की फिनिश दी गई है। कार में 23 इंच के डार्क अलॉय व्हील्स मिलते हैं। गाड़ी के इंटीरियर में कैरवे और लाइट पर्लिनो सेमी -एनिलिन लेदर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कंट्रांस्ट के तौर पर सिलाई की गई है और सीटों पर बाघ की रीढ पर धारियों की तरह का डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही काफी लग्जरी लुक और सुविधाएं मिलती है। कार के पीछे वाले यात्रियों के लिए रिक्लाइन सीट्स, पावर्ड टेबल, डिप्ल्योएबल कपहोल्डर, रिफ्रिजेरेटर कंपार्टमेंट और एसवी एच्ड ग्लासवेयर की सुविधा मिलती है।
Range Rover SV Ranthambore Edition इंजन
Land Rover ने Range Rover SV Ranthambore Edition एसयूवी में 3 लीटर का 6 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह 294 बीएचपी की पावर और 550 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स मिलता है। यह कार फॉर व्हील ड्राइव पर चलती है। कंपनी ने दावा किया है कि हर यूनिट को बेचने पर आने वाली आय को बाघ और वन्यजीव सरंक्षण की कोशिशों को मजबूत करने के लिए भारतीय वन्यजीव संरक्षण ट्रस्ट को दान किया जाएगा।
जानिए कंपनी ने क्या कहा
Range Rover SV Ranthambore Edition एसयूवी के लॉन्च पर जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि रेंज रोवर एसवी रणथंभौर एडिशन रेंज रोवर की अंतिम अभिव्यक्ति है, जिसे हमारे समझदार ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। यह क्यूरेटेड एडिशन एसवी बीस्पोक द्वारा प्रदान किए गए परिशोधन और अनुकूलन अवसरों को दर्शाता है, जबकि सीमित उत्पादन संख्या उस विशिष्टता की गारंटी देती है, जिसकी हमारे ग्राहक ऐसे कलेक्टर एडिशन के लिए रेंज रोवर ब्रांड से अपेक्षा करते हैं।