{"_id":"61def86a3b0046049c6bdc9b","slug":"land-rover-range-rover-2022-launched-in-india-range-rover-land-rover-2022-price-land-rover-range-rover-2022-engine-specifications-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Range Rover: Land Rover की सबसे लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और जबरदस्त फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Range Rover: Land Rover की सबसे लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और जबरदस्त फीचर्स
Wed, 12 Jan 2022 09:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:18 PM IST
सार
Land Rover India (लैंड रोवर इंडिया) ने बुधवार को भारत में न्यू जेनरेशन की Range Rover (रेंज रोवर) एसयूवी लॉन्च की है।
विज्ञापन
Land Rover Range Rover 2022
- फोटो : Land Rover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Land Rover India (लैंड रोवर इंडिया) ने बुधवार को भारत में न्यू जेनरेशन की Range Rover (रेंज रोवर) एसयूवी लॉन्च की है। पिछले साल वैश्विक बाजारों में लॉन्च की गई, 2022 Range Rover (2022 रेंज रोवर) एसयूवी की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.31 करोड़ रुपये रखी गई है। कार निर्माता ने यह भी घोषणा की है कि भारतीय ग्राहकों के लिए एसयूवी की बुकिंग शुरू हो गई है।
2022 Range Rover SUV कार निर्माता के नए लचीले मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह एसयूवी की पांचवीं पीढ़ी है। नई रेंज रोवर एक नए लुक, नए इंजन ऑप्शन के साथ आती है और नई टेक्नोलॉजी के साथ ढेर सारे फीचर्स से भरी हुई है।
तीन ट्रिम्स
Land Rover नई रेंज रोवर एसयूवी को तीन ट्रिम्स में पेश करेगी जिसमें SE (एसई), HSE (एचएसई) और Autobiography (ऑटोबायोग्राफी) शामिल हैं। कंपनी अगले साल तक फर्स्ट एडिशन वैरिएंट भी पेश करेगी, जो यूनिक स्पेसिफिकेशन वाले ऑटोबायोग्राफी मॉडल पर आधारित होगा। पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस के बीच वैरिएंट को विशेष रूप से सनसेट गोल्ड सैटिन फिनिश में पेश किया जाएगा।

इंजन और पावर
Range Rover SUV की पांचवीं पीढ़ी तीन विकल्प में आती है। इसमें 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है जो 394 hp का आउटपुट और 550 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसी तरह के एक डीजल यूनिट भी है जो 341 hp का पावर और 700 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। तीसरा विकल्प एक बड़ा 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 515 hp का पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
साइज
2022 Range Rover की लंबाई 5 मीटर से ज्यादा है, जो लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वर्जन में 5.25 मीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इसकी चौड़ाई 2.20 मीटर, ऊंचाई 1.87 मीटर है। इसमें लगभग 3 मीटर का व्हीलबेस मिलता है, जो लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में 3.19 मीटर तक जाती है। नई रेंज रोवर एसयूवी पांच सीटों के साथ स्टैंडर्ड या लॉन्ग व्हीलबेस दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी। LWB Range Rover में सात लोगों को एडजस्ट करने के लिए तीसरी पंक्ति भी होगी।
लुक और डिजाइन
लुक्स के मामले में, नई रेंज रोवर 500 मीटर तक की बीम रेंज के साथ डीआरएल के साथ एक नई ग्रिल और डिजिटल एलईडी हेडलैंप डिजाइन के साथ आती है। एसयूवी में स्लोपिंग रूफलाइन और स्प्लिट टेलगेट के साथ नया बोट टेल रियर दिया गया है।

फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, आप पाएंगे कि रेंज रोवर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नई 13.1-इंच की कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जिसे लैंड रोवर के लेटेस्ट पिवी प्रो सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के अलावा, पीछे के यात्रियों के लिए 11.4-इंच टचस्क्रीन की दो यूनिट दी गई है। इसमें 1,600-वाट मेरिडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम के साथ-साथ केबिन में प्रदूषित कणों को दूर रखने के लिए केबिन एयर प्यूरीफिकेशन प्रो भी मिलता है।
लग्जरी एसयूवी के टॉप पर
Jaguar Land Rover India के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, "रेंज रोवर भारत में लग्जरी एसयूवी के शिखर पर बैठती है और नई पांचवीं पीढ़ी रेंज रोवर इसे हासिल करने की चाहत को काफी अधिक बढ़ा देती है।"