Formula 2: कुश मैनी ने रचा इतिहास, F2 मोनाको स्प्रिंट रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने, आनंद महिंद्रा ने दी बधाई
कुश मैनी ने मोनाको में हुए फॉर्मूला 2 स्प्रिंट रेस में पोल पोजिशन से शुरुआत कर आखिर तक दबदबा बनाए रखा और शानदार जीत हासिल की। ऐसा लग रहा था जैसे किसी हॉलीवुड फिल्म की कहानी हकीकत में बदल गई हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - Maharashtra EV Policy: महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी का एलान, वाहनों की खरीद पर मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल्स
बंगलूरू के रहने वाले कुश मैनी ने क्वालिफाइंग रेस में 10वीं पोजिशन हासिल की थी। लेकिन फॉर्मूला 2 की रिवर्स ग्रिड प्रणाली की वजह से उन्हें स्प्रिंट रेस में पहले नंबर से शुरुआत करने का मौका मिला। 30-लैप की इस कठिन रेस में उन्होंने अपने धैर्य और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। एल्पाइन एफ1 टीम के टेस्ट और रिजर्व ड्राइवर के तौर पर उन्होंने दिखाया कि दबाव में भी वो कैसे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। इस रेस में उनके पीछे लगातार इटली के गेब्रिएले मिनी बने रहे, जो खुद भी एल्पाइन अकादमी से हैं। लेकिन मैनी ने उन्हें ओवरटेक करने का कोई मौका नहीं दिया और जीत अपने नाम कर ली।
रेस की शुरुआत में कैम्पोस रेसिंग के अरविंद लिंडब्लैड और डैम्स के जैक क्रॉफॉर्ड के बीच एक टक्कर हुई। जिसके चलते लिंडब्लैड को 10 सेकंड की पेनल्टी दी गई।
यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, केंद्र नई टोल नीति पर कर रहा है विचार
इतिहास रचने के बाद पोडियम पर खड़े होकर मैनी ने कहा, "पहली पोजिशन और मोनाको में जीतने वाला पहला भारतीय बनना वाकई बहुत गर्व और सपना सच होने जैसा है। मैं डैम्स टीम और हर उस इंसान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिसने मेरा साथ दिया। हमारा भरोसा कायम है।"
यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई राजमार्गों पर अनाधिकृत कब्जे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा, जानें क्यों
जब फॉर्मूला 2 के पोडियम पर भारतीय झंडा लहराता दिखा, तो आनंद महिंद्रा भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "तुम ऊंचाई पर खड़े हो @kmainiofficial और पूरा देश तुम्हारे साथ खड़ा है। कुश मैनी ने मोंटे कार्लो में F2 रेस जीत कर इतिहास रच दिया... हमें गर्व है कि तुम @MahindraRacing की टीम का हिस्सा हो।"
You are Standing Tall, @kmainiofficial and the country stands tall with you.
— anand mahindra (@anandmahindra) May 24, 2025
Kush Maini making history as the 1st Indian winner of an F2 race in Monte Carlo…
We are proud to have you on our team at @MahindraRacing pic.twitter.com/mJJg2Dlxpo
इस जीत के साक्षी दिग्गज कारोबारी गौतम सिंघानिया भी रहे, जो रेस के दौरान मौजूद थे और इस जीत का जश्न मना रहे थे। उन्होंने और टीवीएस मोटर ने मैनी के करियर में लगातार उनका समर्थन किया है।
🇮🇳 Victory in Monaco!
— Gautam Singhania (@SinghaniaGautam) May 24, 2025
Witnessed a historic moment as Kush Maini clinched his first win of the 2025 F2 season in the Monaco sprint race.
Hearing the Indian National Anthem play on that iconic podium gave me goosebumps.
So proud of you, champ — this is just the beginning! 💪🏁… pic.twitter.com/7r8AsJcQon
यह भी पढ़ें - Xiaomi SU7: शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 पर उठे सवाल, सुरक्षा, परफॉर्मेंस और पारदर्शिता पर घिरी कंपनी