फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kuber Group owner Vikas Malu Rolls Royce Car Accident Lawyer R K Thakur Argument

Rolls-Royce Crash: वाहन धीरे चलाना ज्यादा खतरनाक, दुर्घटना के बाद कुबेर ग्रुप के मालिक के वकील का बयान

Sat, 26 Aug 2023 10:50 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 10:50 AM IST
सार

कुबेर ग्रुप के निदेशक और मालिक विकास मालू मंगलवार को दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर एक Rolls-Royce (रोल्स-रॉयस) कार के एक पेट्रोल टैंकर से टकरा जाने के बाद घायल हो गए। उनके वकील आर के ठाकुर ने कहा कि मालू कार चलाने की स्थिति में नहीं थे और उनका ड्राइवर तसबीर गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
Kuber Group owner Vikas Malu Rolls Royce Car Accident Lawyer R K Thakur Argument
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर विकास मालू की कार का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुबेर ग्रुप के निदेशक और मालिक विकास मालू मंगलवार को दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर एक Rolls-Royce (रोल्स-रॉयस) कार के एक पेट्रोल टैंकर से टकरा जाने के बाद घायल हो गए। उनके वकील आर के ठाकुर ने कहा कि मालू कार चलाने की स्थिति में नहीं थे और उनका ड्राइवर तसबीर गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन


एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, ठाकुर ने तर्क दिया कि एक्सप्रेसवे पर धीरे-धीरे गाड़ी चलाना "ज्यादा खतरनाक" है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मालू ने ड्राइवर को तेज या धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने का निर्देश नहीं दिया था।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा, "विकास मालू की शारीरिक स्थिति ऐसी है कि वह गाड़ी नहीं चला सकते। वह ठीक से चल भी नहीं सकते। वह गाड़ी कैसे चलाएंगे? विकास के पास 7-8 ड्राइवर काम करते हैं और रोल्स रॉयस को तस्बीर नाम का ड्राइवर चला रहा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मालू को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके वकील ने दावा किया कि घटना के वक्त उद्योगपति ड्राइविंग सीट पर नहीं थे।

मालू के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए ठाकुर ने कहा, "विकास की कोहनी में चोट है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में भी समस्या है जिसका इलाज करना जरूरी है। वह किसी के सहारे के बिना खड़े भी नहीं हो सकते।"

जब उनसे उन तस्वीरों के बारे में पूछा गया जिनमें मालू को सीधा खड़ा देखा जा सकता है, तो ठाकुर ने कहा कि यह एक पुरानी तस्वीर है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ठाकुर ने कहा, "कार में विकास मालू, उनकी एक परिचित महिला और ड्राइवर थे। विकास सुबह 10 बजे घर से निकले और 11 बजे यह हादसा हो गया। जिस रोल्स-रॉयस कार का एक्सीडेंट हुआ वह विकास मालू का है।"

ठाकुर ने बताया कि मालू कार की टेस्टिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, "पेट्रोल टैंकर गलत साइड से आया और उसने ऐसे मोड़ लिया कि इससे पहले कि ड्राइवर कुछ सोच पाता, दुर्घटना हो गई।"

हादसे में तेल टैंकर चालक और उसके सहायक की मौत हो गई। कथित तौर पर रोल्स-रॉयस को 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि गलती रोल्स रॉयस के ड्राइवर की है, जो 14 वाहनों के एक काफिले का हिस्सा था।


पुलिस ने पहले कहा था कि जब वाहन हाईवे पर आगे बढ़ रहे थे, रोल्स-रॉयस अचानक तेज हो गई, अपने आगे वाले वाहन से आगे निकल गई और आखिरकार यू-टर्न ले रहे टैंकर से टकरा गई।

रोल्स-रॉयस में विकास मालू, दिव्या नाम की महिला और ड्राइवर सवार थे। उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन लग्जरी कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed