{"_id":"6268e209eaa6563441127070","slug":"ktm-chicago-disc-271-bicycle-launched-in-india-know-price-features-ninety-one-cycles","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेणी में सबसे हल्की साइकिल: KTM शिकागो डिस्क 271 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
श्रेणी में सबसे हल्की साइकिल: KTM शिकागो डिस्क 271 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 27 Apr 2022 12:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:16 PM IST
सार
Ninety one Cycles (नाइनटी वन साइकिल्स) ने भारत में KTM Chicago Disc 271 (केटीएम शिकागो डिस्क 271) साइकिल लॉन्च की है।
विज्ञापन
KTM Chicago Disc 271 Bike
- फोटो : KTM Bikes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ninety one Cycles (नाइनटी वन साइकिल्स) ने भारत में KTM Chicago Disc 271 (केटीएम शिकागो डिस्क 271) साइकिल लॉन्च की है। केटीएम की नई साइकिल की कीमत 63,000 रुपये रखी गई है। देश में केटीएम साइकिलों के साथ नाइन वन साइकिल की एक विशेष साझेदारी है। कंपनी का दावा है कि शिकागो डिस्क 271 एक नई एमटीबी बाइक है जो मजबूत टीएल कम्पेटिबल रिम्स, केटीएम लाइन रिजर 680 mm हैंडलबार से लैस है। इसे खास तौर पर माउंटेन बाइकिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, मॉडल के अन्य मुख्य आकर्षण में इसके SCHWABLE 27.5 इंच के ऑल टेरेन टायर शामिल हैं।
श्रेणी में सबसे हल्की साइकिल
ग्राहकों की अलग-अलग पसंद के मुताबिक बाइक तीन फ्रेम साइज में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इस साइकिल की वजह सिर्फ 15 किलो है। जिससे यह साइकिल अपनी श्रेणी की सबसे हल्की मॉडल है।
साइकिल को सभी अपना रहे
कंपनी के मुताबिक, रोजाना की आवाजाही और फिटनेस को बनाए रखने के लिए सभी आयु वर्ग के राइडर साइकिलिंग को वैकल्पिक सवारी के रूप में अपना रहे हैं।
नाइनटी वन के सह-संस्थापक और सीईओ सचिन चोपड़ा ने कहा, "भारत में साइकिल चलाना विभिन्न आयु वर्ग और आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों के साथ अपने दैनिक आवागमन और फिटनेस के हिस्से के रूप में सक्रिय रूप से साइकिल को अपनाने के साथ एक जबरदस्त रफ्तार से विकसित हो रहा है। हम केटीएम की लेटेस्ट प्रीमियम बाइक, शिकागो डिस्क 271 को बेहतर अनुभव की तलाश करने वाले उपयोगकर्ताओं की जरूरत को पूरा करने के लिए उत्साहित हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "नाइनटी वन का लक्ष्य हमारे उपभोक्ताओं के लिए शानदार इंजीनियर उत्पाद पेश करना है, जो केटीएम के साथ हमारे सफल सहयोग का नतीजा है। हमें विश्वास है कि शिकागो डिस्क 271 यूजर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास आराम, सुरक्षा और सुविधा के साथ भारत में एक बेंचमार्क स्थापित करेगा।"