{"_id":"682c899d1d251c5aa501ad88","slug":"komaki-cat-2-0-eco-electric-scooter-launched-for-small-business-and-delivery-needs-range-price-features-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Komaki CAT 2.0 Eco: बिजनेस करने वालों की चांदी कराएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 Kg का पेलोड, 120 Km की रेंज!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Komaki CAT 2.0 Eco: बिजनेस करने वालों की चांदी कराएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 Kg का पेलोड, 120 Km की रेंज!
Tue, 20 May 2025 07:25 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 20 May 2025 07:25 PM IST
सार
Komaki CAT 2.0 Eco Launched: बिजनेस और सामान की डिलीवरी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कोमाकी ने कमर्शियल सेगमेंट के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर CAT 2.0 इको लॉन्च किया है, जो 200 किलो तक का पेलोड उठा सकता है और एक बार चार्ज होने पर 120 किमी तक की रेंज देता है।
विज्ञापन
Komaki CAT 2.0 Eco
- फोटो : Komaki
विस्तार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Komaki ने अपने कमर्शियल ईवी पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर CAT 2.0 Eco लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर लास्ट माइल डिलीवरी और बिजनेस यूजर्स के लिए तैयार किया है।
CAT 2.0 Eco की रेंज और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसकी क्षमता कंपनी ने सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि Komaki का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 110 से 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जो लोड कंडीशन पर निर्भर करती है। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जिससे यह अधिकतम 55 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। खास बात यह है कि यह स्कूटर 200 किलो तक का भार उठा सकता है, जो इसे व्यवसायिक कार्यों के लिए उपयुक्त बनाता है।
फीचर्स और तकनीकी खूबियां
Komaki CAT 2.0 Eco में कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें सेल्फ डायग्नोसिस सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, रिमोट लॉकिंग सिस्टम, एंटी-थेफ्ट लॉक, और रिपेयर स्विच जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाती हैं।
विज्ञापन
बैटरी चार्जिंग भी बेहद आसान है। इसमें पोर्टेबल चार्जर दिया गया है जो 4 से 5 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है और इसके लिए केवल 1 से 1.5 यूनिट बिजली की खपत होती है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा स्कूटर में अतिरिक्त फ्रंट बकेट और डुअल बैक सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाती हैं।
इस स्कूटर को देखकर साफ है कि यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने डिलीवरी या छोटे व्यवसाय को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के जरिए मजबूत बनाना चाहते हैं।