{"_id":"63578f151abd952b561630ce","slug":"know-what-is-the-meaning-of-torque-cc-horsepower-and-rpm-in-a-car-engine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Engine: जानें क्या होता है कार के इंजन में टॉर्क, सीसी, हॉर्स पावर और आरपीएम का मतलब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Engine: जानें क्या होता है कार के इंजन में टॉर्क, सीसी, हॉर्स पावर और आरपीएम का मतलब
कार में इंजन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस हिस्से के बारे में ज्यादातर लोग बात करते हैं लेकिन उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं होती। कार के इंजन में सीसी, हॉर्स पावर, टॉर्क और आरपीएम का क्या मतलब होता है। इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।
क्या है सीसी का मतलब
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार या बाइक खरीदते समय आपने सीसी शब्द को जरूर सुना होगा। इस शब्द का पूरा मतलब और इसका वाहन में क्या उपयोग होता है। इसे काफी कम लोग ही जानते हैं। दरअसल, सीसी का मतलब होता है क्यूबिक सेंटीमीटर। इसे क्यूबिक कैपिसिटी भी कहा जाता है। वाहन के इंजन में एक सिलेंडर होता है। ये उस सिलेंडर के अंदर का कुल वॉल्यूम होता है। जिस वाहन में सिलेंडर के अंदर जितनी भी खाली जगह होगी उतने ही सीसी का वाहन होगा। कम सीसी वाले वाहन में कम ताकत होगी जबकि ज्यादा सीसी वाले वाहन में ज्यादा ताकत होती है। एक हजार सीसी का मतलब एक लीटर भी होता है। आजकल कई कार कंपनियां अपने वाहनों के इंजन की जानकारी 1.0 लीटर, 1.2 लीटर, 2.4 लीटर में देती हैं।
टॉर्क क्या होता है
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉर्क एक तरीके का फोर्स होता है। जिससे वाहन को आगे ले जाने में मदद मिलती है। रूके हुए वाहन को आगे ले जाने के लिए टॉर्क की जरूरत होती है। जिस वाहन में जितना ज्यादा टॉर्क होगा वो वाहन उतनी ही जल्दी पिकअप लेगा और आगे जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर हम एक मोबाइल का कवर हटाते हैं तो इसे जितनी तेजी से हटाया जाता है उसे टॉर्क कहते हैं। जितना ज्यादा टॉर्क होगी उतनी ही तेजी से हम मोबाइल का कवर हटा पाएंगे। आमतौर पर पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन में ज्यादा टॉर्क होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होती है हॉर्स पावर
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉर्स पावर का उपयोग वाहन में इंजन की शक्ति को मापने के लिए किया जाता है। इसे बीएचपी, पीएस, एफपीएस और एचपी में भी जाना जाता है। किसी वाहन में जितनी ज्यादा हॉर्स पावर होती है उसमें पहियों को शक्ति मिलती है वो उतनी ही ज्यादा होती है। उदाहरण के लिए अगर हम रोटी बनाते हैं तो बेलन को जितनी स्पीड से घुमाया जाता है। उसे टॉर्क कहा जाता है और एक निश्चित समय में ज्यादा रोटी बनाने के लिए जो बल लगता है उसे हॉर्स पावर कहते हैं।
विज्ञापन
आरपीएम क्या होता है
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
रोटेशन पर मिनट को आरपीएम कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि किसी वाहन के इंजन में पिस्टन एक मिनट में जितना ज्यादा घूमता है उसे आरपीएम मीटर पर दिखाया जाता है। वाहन चलाते समय स्पीडोमीटर में जितना ज्यादा आरपीएम होता है उतना ज्यादा पिटस्न इंजन में घूमता है और उससे उतनी ज्यादा पावर वाहन को मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।