फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Syros EV vs Tata Nexon: Which Electric SUV Better Buy?

EV Comparison: किआ साइरोस या टाटा नेक्सन EV? खरीदने से पहले जानें रेंज, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन है आगे

Tue, 21 Jul 2026 10:06 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 21 Jul 2026 10:06 AM IST
सार

EV Comparison: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और कंपनियां भी नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Kia Syros EV और Tata Nexon EV के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों मॉडल बैटरी, रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में दमदार दावेदारी पेश करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs में कौन-सी किस मामले में आगे निकलती है।
 

विज्ञापन
Kia Syros EV vs Tata Nexon: Which Electric SUV  Better Buy?
किआ साइरोस vs टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : kia and tata

विस्तार

Electric Car India: जब भी इलेक्ट्रिक कारों की बात होती है, तो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टाटा का नाम सबसे ऊपर आ जाता है। वहीं, किआ ने भी अपनी नई और एडवांस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV साइरोस EV को पेश कर दिया है। भले ही कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और लुक से साफ है कि इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) से होने वाला है।
विज्ञापन

दोनों ही गाड़ियां अपने-अपने स्तर पर बेहतरीन तकनीक और ड्राइविंग एक्सपीरियंस का दावा करती हैं, जिससे ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आइए, इन दोनों गाड़ियों की पावर, बैटरी, रेंज और केबिन फीचर्स के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन



Kia Syros EV: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
  • नई किया साइरोस EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला 42 kWh और दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक है।
  • कंपनी के अनुसार, 42 kWh वेरिएंट 443 किलोमीटर तक और 51.4 kWh वेरिएंट 526 किलोमीटर (ARAI दावा) तक की रेंज दे सकती है।
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में 171 hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क मिलता है। यह SUV 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार केवल 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं 42 kWh वेरिएंट 135 hp की पावर देता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

Tata Nexon EV: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
  • टाटा नेक्सन ईवी भी दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है 30 kWh और 45 kWh। छोटी बैटरी के साथ कंपनी 275 किलोमीटर और बड़ी बैटरी के साथ 489 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है।
  • पावर आउटपुट की बात करें तो 30 kWh वेरिएंट 129 hp, जबकि 45 kWh वेरिएंट 145 hp की पावर देता है। दोनों मॉडल 215 Nm टॉर्क के साथ आते हैं।

किआ साइरोस ईवी में क्या मिलेगा खास?
  • किआ ने साइरोस ईवी को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच टचस्क्रीन और 5-इंच AC डिस्प्ले वाला ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलता है।
  • इसके अलावा इसमें 8-स्पीकर हरमन कार्डन (Harman Kardon) ऑडियो सिस्टम, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, 4-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्मार्ट डैशकैम, 16-लीटर फ्रंक, पैनोरमिक सनरूफ और 95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं।

टाटा नेक्सन ईवी किन फीचर्स के साथ आती है?
  • टाटा नेक्सन ईवी में 12.3-इंच ड्यूल डिस्प्ले, JBL प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसके अलावा इसमें V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जो इसे व्यावहारिक बनाती हैं।

किसके लिए कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV बेहतर?
  • अगर आपकी प्राथमिकता 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज, ज्यादा पावर और प्रीमियम केबिन फीचर्स हैं, तो किआ साइरस ईवी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
  • वहीं अगर आप स्थापित ब्रांड, V2L/V2V चार्जिंग जैसी उपयोगी सुविधाएं और संतुलित पैकेज चाहते हैं, तो टाटा नेक्सन ईवी आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed