{"_id":"66fe991258ce003bcb06be5b","slug":"kia-carnival-2024-luxury-mpv-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2024 Kia Carnival: नई किआ कार्निवल लग्जरी एमपीवी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2024 Kia Carnival: नई किआ कार्निवल लग्जरी एमपीवी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 03 Oct 2024 06:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:46 PM IST
सार
Kia India (किआ इंडिया) ने आखिरकार गुरुवार को भारतीय बाजार में नया अपडेटेड Kia Carnival (किआ कार्निवल) लग्जरी एमपीवी लॉन्च कर दिया।
विज्ञापन
2024 Kia Carnival MPV
- फोटो : Kia India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुप्रतीक्षित इंतजार खत्म हुआ और Kia India (किआ इंडिया) ने आखिरकार गुरुवार को भारतीय बाजार में नया अपडेटेड Kia Carnival (किआ कार्निवल) लग्जरी एमपीवी लॉन्च कर दिया। कार्निवल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है - लिमोसिन और लिमोसिन प्लस, जिसकी शुरुआती कीमत 63.9 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। एमपीवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। बुकिंग राशि 2 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी ने कहा है कि इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
कैसा है लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में, नई कार्निवल किआ की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। और इसमें सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल है जिसके दोनों ओर एल-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलैंप हैं। पीछे की तरफ, यह एल-आकार के प्रतीक चिन्ह के साथ एलईडी टेललाइट्स से जुड़ा हुआ है। अन्य हाइलाइट्स में 18-इंच के अलॉय व्हील, फंक्शनल रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर, सिल्वर स्किड प्लेट और सी-पिलर में सिल्वर क्रोम इनसेट है। जो रियर विंडस्क्रीन के निचले हिस्से में क्रोम गार्निश से जुड़ता है।

इंजन पावर और गियरबॉक्स
किआ कार्निवल में 2.2 लीटर, चार सिलेंडर, CRDi टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 193 hp का पावर और 441 Nm का टॉर्क देता है। पिछले जेनरेशन के मुकाबले टॉर्क 1 Nm बढ़ा है और पावर 7 hp कम हुआ है। इंजन 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है जो आगे के पहियों को पावर भेजता है।
किआ कार्निवल में 2.2 लीटर, चार सिलेंडर, CRDi टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 193 hp का पावर और 441 Nm का टॉर्क देता है। पिछले जेनरेशन के मुकाबले टॉर्क 1 Nm बढ़ा है और पावर 7 hp कम हुआ है। इंजन 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है जो आगे के पहियों को पावर भेजता है।
2024 Kia Carnival MPV
- फोटो : Kia India
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो नई कार्निवल 7-सीट (2+2+3) कॉन्फिगरेशन के साथ पेश की गई है। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें होंगी, और तीसरी पंक्ति में बेंच सीट होगी। लिमोसिन वेरिएंट में दूसरी पंक्ति की सीटों के लिए मैनुअल स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन हैं। जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन लिमोसिन प्लस वेरिएंट में वेंटिलेशन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, कार्निवल में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 12.3 इंच कर्व्ड डिस्प्ले, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ, हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ सेकंड-रो कैप्टन सीटें, 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, पावर स्लाइडिंग रियर डोर और बहुत कुछ मिलता है।

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स में 8 एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल), हिल असिस्ट कंट्रोल, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), VSM (व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट), फ्रंट, रियर और साइड पार्किंग सेंसर और ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी शामिल हैं।