फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Keeway Sixties 300i and Vieste 300 scooters launched in India Know Price features Specifications News in Hindi keeway sixties 300i price in india keeway vieste 300 price in india

Keeway: हंगरी की कंपनी ने भारत में लॉन्च किए दो स्कूटर Sixties 300i और Vieste 300, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 27 May 2022 08:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 08:59 PM IST
सार

हंगरी की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता और Benelli (बेनेली) समूह की सहयोगी कंपनी Keeway (कीवे) ने हाल ही में तीन नए उत्पादों के साथ भारत में अपनी एंट्री की है। अब, Keeway Sixties 300i और Vieste 300 की कीमतों का आधिकारिक रूप से खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
Keeway Sixties 300i and Vieste 300 scooters launched in India Know Price features Specifications News in Hindi keeway sixties 300i price in india keeway vieste 300 price in india
Keeway Vieste 300 - फोटो : Keeway

विस्तार

हंगरी की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता और Benelli (बेनेली) समूह की सहयोगी कंपनी Keeway (कीवे) ने हाल ही में तीन नए उत्पादों के साथ भारत में अपनी एंट्री की है। कंपनी ने अपनी क्वार्टर-लीटर क्रूजर मोटरसाइकिल और दो 300cc स्कूटर को पेश किया था। अब, Keeway Sixties 300i और Vieste 300 की कीमतों का आधिकारिक रूप से खुलासा हो गया है। इन दोनों स्कूटर्स को 2.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


इंजन और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, Keeway Sixties 300i (कीवे सिक्सटीज 300i) एक रेट्रो-क्लासिक मॉडल है। जबकि Keeway Vieste 300 (कीवे विएस्टे 300) एक आकर्षक मैक्सी-स्कूटर है। इन दोनों स्कूटरों में एक जैसी 278.8cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलती है। यह इंजन 6,500 rpm पर 18.7 hp की पावर और 6,000 rpm पर 22 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कीवे सिक्सटीज 300i में जहां 13-इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं, वहीं कीवे विएस्टे 300 में 12-इंच ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

Keeway Sixties 300i and Vieste 300 scooters launched in India Know Price features Specifications News in Hindi keeway sixties 300i price in india keeway vieste 300 price in india
Keeway Sixties 300i - फोटो : Keeway
कलर और फीचर्स
कलर की बात करें तो Vieste 300 मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट व्हाइट रंगों में उपलब्ध है। वहीं, Sixties 300i को मैट लाइट ब्लू, मैट व्हाइट और मैट ग्रे कलर स्कीम में पेश किया गया है। फीचर्स के लिहाज से, उन्हें एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, कीवे कनेक्ट सिस्टम, आदि मिलते हैं। 

वारंटी
कीवे के उत्पादों को स्टैंडर्ड तौर पर 2 वर्ष या असीमित किमी वारंटी के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी इन दोनों स्कूटर की बिक्री भारत में बेनेली डीलरशिप के जरिए करेगी। 

Keeway Sixties 300i and Vieste 300 scooters launched in India Know Price features Specifications News in Hindi keeway sixties 300i price in india keeway vieste 300 price in india
Keeway Sixties 300i - फोटो : Keeway
इस साल लाएगी 6 नए वाहन
कीवे इंडिया के प्रबंध निदेशक, विकास झाबख ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम बाजार की गतिशीलता और ग्राहकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए आकर्षक कीमत पर नए उत्पाद लाइन-अप सिक्सटीज 300i और विएस्टे 300 को पेश करते हुए खुश हैं। हम इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में 6 और उत्पादों को पेश करने की दिशा में काम कर रहे हैं और इसमें मुख्य रूप से दो क्रूजर, दो रेट्रो स्ट्रीट क्लासिक्स, एक नेकेड स्ट्रीट और एक रेस रेप्लिका शामिल होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed