{"_id":"63b6fdf997fc3405cc60698b","slug":"karnataka-nitin-gadkari-said-there-is-no-corruption-in-the-ministry-of-road-transport-highways-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: गडकरी बोले- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में भ्रष्टाचार नहीं, मैं ठेकेदारों से नहीं मिलता","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Karnataka: गडकरी बोले- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में भ्रष्टाचार नहीं, मैं ठेकेदारों से नहीं मिलता
Thu, 05 Jan 2023 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:12 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि 17 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली नई ग्रीनफील्ड परियोजना बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि उनके मंत्रालय में बिल्कुल भी भ्रष्टाचार नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की लागत में वृद्धि की गुंजाइश लगभग शून्य हो चुकी है। हर साल हम पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम करते हैं। अब तक मैंने 50 लाख करोड़ रुपये के काम किए हैं। मैं ठेकेदारों से नहीं मिलता। हमारे मंत्रालय में बिल्कुल भ्रष्टाचार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बेंगलुरू-मैसूर राजमार्ग कार्य का निरीक्षण करने के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम गुणवत्ता को लेकर सख्त हैं। अगर आपको काम की गुणवत्ता को लेकर संदेह है तो कृपया मुझे बताएं। इससे पहले उन्होंने कहा कि 17 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली नई ग्रीनफील्ड परियोजना बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
गडकरी ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में होसकोटे के पास वडगनहल्ली में परियोजना का निरीक्षण करने के बाद कहा कि 285.3 किलोमीटर की इस चार लेन परियोजना से यात्रा समय की बचत होगी। इससे प्रमुख शहरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरने में होने वाली देरी से बचने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि कर्नाटक में 71.7 किलोमीटर की इस भारतमाला परियोजना पर 5,069 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 231 किलोमीटर पर निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। मार्च, 2024 तक हम इस परियोजना को पूरा करना चाहते हैं।
गडकरी ने कहा कि बेंगलुरु-मैसूरु राजमार्ग परियोजना फरवरी 2023 तक पूरी हो जाएगी। हम इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने राजमार्गों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।