जेएसडब्ल्यू मोटर्स जल्द लॉन्च करेगी 1200 किमी रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी: क्या है खास, कितनी होगी कीमत?
JSW मोटर्स' इस साल भारत की दूसरी मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया मॉडल चीनी कार निर्माता कंपनी चेरी (Chery) की जेटौर टी2 (Jetour T2) पर आधारित होगा।
विस्तार
जेएसडब्ल्यू समूह (JSW Group) की पैसेंजर व्हीकल कंपनी जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) इस साल भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की नई एसयूवी (SUV) देश की दूसरी मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार हो सकती है।
यह मॉडल चीनी कार निर्माता चेरी (Chery) की एसयूवी जेटूर T2 (Jetour T2) पर आधारित होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में इसे जेएसडब्ल्यू ब्रांड के तहत मामूली डिजाइन बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है।
यह लॉन्च ऐसे समय में होने की उम्मीद है जब जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने हाल ही में देश की पहली मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड SUV Hector Tomahawk पेश की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25,69,800 रुपये से शुरू होती है।
JSW की नई SUV में कितना दमदार होगा हाइब्रिड पावरट्रेन?
- रिपोर्ट के मुताबिक, जेएसडब्ल्यू मोटर्स की पहली कार को फिलहाल कॉम्बैट (Combat) नाम से जाना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन हो सकता है।
- भारत-स्पेक SUV में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 18.4 kWh बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद है।
- ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 में यही प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप मिलकर 360 hp की अधिकतम पावर और 610 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
1,200 km की रेंज कैसे मिलेगी?
- ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 की दावा की गई संयुक्त रेंज 1,200 km है। इसमें करीब 90 km की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज शामिल है।
- हालांकि, भारत में आने वाली SUV की वास्तविक रेंज और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
JSW की नई SUV का डिजाइन कैसा होगा?
नई SUV का डिजाइन काफी हद तक Jetour T2 जैसा रहने की उम्मीद है। इसमें हेडलैंप, ग्रिल और बंपर में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं, जबकि JSW की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।
SUV का बॉक्सी और रग्ड डिजाइन इसकी प्रमुख खासियतों में शामिल है। इसमें:
-
स्क्वायर शेप वाली LED हेडलाइट्स
-
बड़े और मजबूत बंपर्स
-
ज्यादा बॉडी क्लैडिंग
-
20-इंच अलॉय व्हील्स
-
रूफ रेल्स
मिलते हैं।
पीछे की तरफ वर्टिकली स्टैक्ड LED टेल-लैंप्स और बूटलिड पर लगा स्पेयर व्हील इसके एसयूवी लुक को और मजबूत बनाते हैं।
JSW Combat की कीमत कितनी हो सकती है?
नई जेएसडब्ल्यू एसयूवी की कीमत 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
Hector Tomahawk PHEV से कितनी अलग होगी नई SUV?
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की 7-सीटर Hector Tomahawk PHEV में 20.5 kWh बैटरी पैक और 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 115 km की प्योर-इलेक्ट्रिक रेंज देती है, जबकि फुल टैंक और फुल चार्ज पर इसकी संयुक्त रेंज 1,100 km है।
Hector Tomahawk PHEV की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है। इसके बाद जेएसडब्ल्यू मोटर्स की नई PHEV SUV भारतीय बाजार में प्लग-इन हाइब्रिड विकल्पों को और विस्तार दे सकती है।