फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   JSW MG Motor unveils MG M9 Electric MPV Know Range Features Specifications Details

Auto Expo 2025: MG M9 इलेक्ट्रिक एमपीवी हुई पेश, लगभग 500 किमी की रेंज का वादा, भारत में जल्द होगी लॉन्च

Mon, 20 Jan 2025 02:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:28 PM IST
सार

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी पांचवीं इलेक्ट्रिक कार M9 लिमोसिन इलेक्ट्रिक MPV से पर्दा उठाया है। 

विज्ञापन
JSW MG Motor unveils MG M9 Electric MPV Know Range Features Specifications Details
JSW MG Motor unveils MG M9 Electric MPV - फोटो : JSW MG Motor

विस्तार

JSW MG Motor (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी पांचवीं इलेक्ट्रिक कार M9 लिमोसिन इलेक्ट्रिक MPV से पर्दा उठाया है। M9 इलेक्ट्रिक MPV ब्रांड की ओर से एक प्रीमियम पेशकश होगी और इसे साइबरस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के साथ पूरे भारत में अपने प्रीमियम MG सेलेक्ट स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। कार निर्माता द्वारा इस साल मार्च के आसपास M9 इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जबकि मॉडल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एमजी एम9: रेंज, बैटरी और परफॉरमेंस
एमजी मोटर एम9 इलेक्ट्रिक एमपीवी को 90 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ पेश करेगी। यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज देने का वादा करता है। एमजी का कहना है कि 11 किलोवाट के चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 8.5 घंटे में 5 प्रतिशत से फुल रिचार्ज किया जा सकता है। यह डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जिसके जरिए यह सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक रिचार्ज कर सकता है। इसमें मिलने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 241 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। जबकि टॉर्क आउटपुट 350 एनएम है। M9 EV की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

JSW MG Motor unveils MG M9 Electric MPV Know Range Features Specifications Details
MG M9 - फोटो : JSW MG Motor India
एमजी एम9: एक्सटीरियर डिजाइन और साइज
तीन पंक्तियों वाली, 7-सीटर M9 इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 5,270 मिमी, चौड़ाई 2,000 मिमी और ऊंचाई 1,840 मिमी है। इसमें 3,200 मिमी का व्हीलबेस है, जो यात्रियों और सामान के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। बाहरी डिजाइन के मामले में, एमजी एम9 एक आम MPV की तरह दिखता है। जो वाहन की दूसरी और तीसरी पंक्तियों तक पहुंचने के लिए ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर के साथ आता है।

आगे की तरफ, ईवी में टर्न सिग्नल के साथ एक एलईडी लाइट बार, क्रोम आउटलाइन के साथ एलईडी हेडलाइट्स और एक क्लोज्ड ट्रेपोजॉइडल ग्रिल है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो, इस इलेक्ट्रिक MPV में 19 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। पीछे की तरफ, यह वर्टिकल एलईडी टेललाइट्स और एक कनेक्टेड एलईडी लाइट बार के साथ आती है।
विज्ञापन

एमजी एम9: इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स
एमजी एम9 इलेक्ट्रिक एमपीवी का इंटीरियर बेहद आलीशान है, जिसमें दूसरी पंक्ति में ओटोमन सीटें हैं। ये सीटें हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शनलिटी सहित कई फीचर्स के साथ आती हैं। ईवी में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है, जिसे हैंडरेल पर टचस्क्रीन पैनल के जरिए कंट्रोल किया जाता है। मसाज मोड को कंट्रोल करने के लिए भी इसी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। पीछे की सीटों पर अलग-अलग इंटरटेनमेंट स्क्रीन भी हैं। ईवी को ज्यादा जगहदार बनाने के लिए एमजी मोटर ने इसमें डुअल-पैनल सनरूफ जोड़ा है।

आगे की पंक्ति में इंफोटेनमेंट और ड्राइव से संबंधित जानकारी के लिए दो अलग-अलग स्क्रीन के साथ एक मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड दिया गया है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे टच बटन के साथ क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य फंक्शन दिए गए हैं। आगे की दोनों सीटों में वेंटिलेशन और इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट की सुविधा है। फ्लोटिंग सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर, एक वायरलेस चार्जर और अंडर-आर्म स्टोरेज है।

मुकाबला
M9 लिमोसिन इलेक्ट्रिक MPV के लॉन्च के साथ, MG मोटर का लक्ष्य हाल के महीनों में विंडसर EV की कामयाबी के जरिए हासिल हुई ईवी की रफ्तार को आगे बढ़ाना है। M9 लिमोसिन इलेक्ट्रिक MPV भी भारत में एमजी मोटर के ईवी पोर्टफोलियो में ZS EV और Comet EV (कॉमेट ईवी) जैसी गाड़ियों में शामिल हो जाएगी। और उम्मीद है कि लॉन्च होने पर यह Kia EV9, Hyundai Ioniq 9, BYD Sealion 7 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

एमजी मोटर दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान अपने पेवेलियन में एम9 इलेक्ट्रिक एमपीवी को शोकेस कर रही है। कार निर्माता कार्यक्रम के दौरान हॉल नंबर 2 में अन्य मॉडलों के साथ एम9 का प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed