फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   JSW MG Motor India launches 2025 MG Astor SUV Know Price Features Specifications

2025 MG Astor: भारत में लॉन्च हुई 2025 एमजी एस्टर एसयूवी, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Sat, 29 Mar 2025 02:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 02:00 PM IST
सार

JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में 2025 MG Astor (2025 एमजी एस्टर) एसयूवी को लॉन्च किया है। इस वर्जन में गाड़ी के वेरिएंट्स लाइनअप को दोबारा से व्यवस्थित किया गया है। ताकि ज्यादा प्रीमियम फीचर्स को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया जा सके। 

विज्ञापन
JSW MG Motor India launches 2025 MG Astor SUV Know Price Features Specifications
2025 MG Astor SUV - फोटो : JSW MG Motor India

विस्तार

JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में 2025 MG Astor (2025 एमजी एस्टर) एसयूवी को लॉन्च किया है। यह एसयूवी अब करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इसे "ब्लॉकबस्टर एसयूवी" का नया नाम दिया गया है। हालांकि, इस वर्जन में गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके वेरिएंट्स लाइनअप को दोबारा से व्यवस्थित किया गया है। ताकि ज्यादा प्रीमियम फीचर्स को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Helmets: नितिन गडकरी ने हर दोपहिया वाहन के साथ दो ISI मार्क हेलमेट अनिवार्य करने का रखा प्रस्ताव, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

2025 MG Astor: इंजन और परफॉर्मेंस
इस बार कंपनी ने 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को हटा दिया है। अब एमजी एस्टर सिर्फ 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 109 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 8-स्पीड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Royal Enfield Classic 650 Twin: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन हुई लॉन्च, मिले दमदार डुअल एग्जॉस्ट, जानें कीमत और फीचर्स

JSW MG Motor India launches 2025 MG Astor SUV Know Price Features Specifications
MG Astor - फोटो : MG Motor
2025 MG Astor: प्रीमियम फीचर्स और नए वेरिएंट्स
एमजी का दावा है कि 2025 Astor अपने सेगमेंट में इकलौती एसयूवी बन गई है जो करीब 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम की शुरुआती कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ देती है, और यह Shine वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलावा, अब Select वेरिएंट में छह एयरबैग और आइवरी लेदर सीटें दी गई हैं, जिससे यह और भी अधिक सुरक्षित और आकर्षक बन गई है।

यह भी पढ़ें - ABS Bikes: भारत में मिलने वाली टॉप-5 सबसे किफायती ABS फीचर से लैस मोटरसाइकिलें, कीमत करीब एक लाख रुपये

यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
विज्ञापन

2025 MG Astor: कैसे हैं फीचर्स
इस एसयूवी में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे कि फ्रंट रो में वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, और ऑटो-डिमिंग IRVM, जो ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें नया i-SMART 2.0 सिस्टम दिया गया है, जो एडवांस्ड यूजर इंटरफेस और 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है।

सबसे खास बात यह है कि इसमें JIO वॉइस रिकग्निशन सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइवर को बिना हाथ लगाए गाड़ी के फीचर्स कंट्रोल करने की सुविधा देता है। साथ ही, एंटी-थेफ्ट फीचर और डिजिटल की फंक्शनालिटी इसे और भी सुरक्षित बनाते हैं, चाहे नेटवर्क कनेक्शन मौजूद हो या न हो।

यह भी पढ़ें - 2025 Kia EV6: नई 2025 किआ ईवी6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

JSW MG Motor India launches 2025 MG Astor SUV Know Price Features Specifications
MG Astor - फोटो : Freepik
कंपनी की उम्मीदें
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के सेल्स और ऑपरेशंस डायरेक्टर, राकेश सेन ने कहा, "एमजी एस्टर अब एक नए आत्मविश्वास के साथ बाजार में आई है। यह उन ग्राहकों के लिए एकदम सही एसयूवी है, जो सिर्फ एक गाड़ी ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और स्टाइल चाहते हैं। हमें पता है कि ग्राहक ऐसी कार की तलाश में हैं, जो उनके लाइफस्टाइल और महत्वाकांक्षाओं को दर्शाए। एमजी एस्टर उसी सोच के साथ डिजाइन की गई है - यह सच में एक 'ब्लॉकबस्टर' एसयूवी है।"

यह भी पढ़ें - Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी अहम डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed