{"_id":"672b6306bf133e08b0026f5c","slug":"jsw-mg-motor-india-expands-hector-lineup-with-two-new-7-seater-variants-know-price-features-specification-2024-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MG Hector: एमजी मोटर ने हेक्टर लाइनअप में दो नए 7-सीटर वेरिएंट्स किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Hector: एमजी मोटर ने हेक्टर लाइनअप में दो नए 7-सीटर वेरिएंट्स किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 06 Nov 2024 06:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:07 PM IST
सार
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी Hector (हेक्टर) लाइनअप में दो नए 7-सीटर वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। नए Hector Plus (हेक्टर प्लस) 7-सीटर सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो मॉडल में शानदार इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
MG Hector Plus
- फोटो : JSW MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी Hector (हेक्टर) लाइनअप में दो नए 7-सीटर वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। नए Hector Plus (हेक्टर प्लस) 7-सीटर सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो मॉडल में शानदार इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। 19.71 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत वाले सेलेक्ट प्रो वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, स्मार्ट प्रो वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसकी कीमत 20.64 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एमजी हेक्टर 7-सीटर सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो: फीचर्स
दोनों वेरिएंट में वायरलेस एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और आई-स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देता है। अन्य मुख्य हाइलाइट्स में वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट और की-शेयरिंग फंक्शन के साथ एक यूनिक ब्लूटूथ चाबी शामिल है।
दोनों वेरिएंट में वायरलेस एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और आई-स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देता है। अन्य मुख्य हाइलाइट्स में वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट और की-शेयरिंग फंक्शन के साथ एक यूनिक ब्लूटूथ चाबी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Hector Plus
- फोटो : JSW MG Motor India
लुक और डिजाइन
बाहरी स्टाइलिंग में 18-इंच के ड्यूल-टोन मशीन्ड अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लोटिंग टर्न इंडिकेटर्स और एलईडी ब्लेड-स्टाइल कनेक्टेड टेल लैंप शामिल हैं। अंदर, स्मार्ट प्रो मॉडल में लेदरेट सीटों के साथ ड्यूल-टोन आर्गिल ब्राउन और ब्लैक थीम और अतिरिक्त कंफर्ट के लिए पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट पेश की गई है।

सेफ्टी फीचर्स
एमजी हेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल होल्ड कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर हैं।
एमजी हेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल होल्ड कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर हैं।
वारंटी
चिंता मुक्त ओनरशिप के लिए, दोनों वेरिएंट एमजी शील्ड प्रोग्राम के तहत आते हैं, जिसमें 3 साल की वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री पीरियोडिक सर्विस शामिल हैं। साथ ही एमजी के प्रोटेक्ट प्लान के साथ कवरेज बढ़ाने के विकल्प भी हैं।