{"_id":"623eaedd846a2109d34f16d0","slug":"jk-tyre-launches-puncture-guard-tyres-puncture-resistance-range-of-tyres-for-four-wheelers-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हवा नहीं निकलेगी!: जेके टायर ने कारों के लिए 'सेल्फ-हीलिंग' पंचर गार्ड टायर किए लॉन्च, खुद हो जाएगी मरम्मत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अब हवा नहीं निकलेगी!: जेके टायर ने कारों के लिए 'सेल्फ-हीलिंग' पंचर गार्ड टायर किए लॉन्च, खुद हो जाएगी मरम्मत
Sat, 26 Mar 2022 11:42 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:42 AM IST
सार
JK Tyre (जेके टायर) ने भारत में चार-पहिया वाहनों के लिए पंचर रेजिस्टेंस रेंज के टायरों को लॉन्च करने का एलान किया है। नए 'पंचर गार्ड टायर' कारों के लिए पेश किए गए हैं और खास तौर पर इंजीनियर सेल्फ-हीलिंग इलास्टोमेर इनर कोट के साथ आते हैं।
विज्ञापन
JK Tyre Puncture Guard
- फोटो : JK Tyre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JK Tyre (जेके टायर) ने भारत में चार-पहिया वाहनों के लिए पंचर रेजिस्टेंस रेंज के टायरों को लॉन्च करने का एलान किया है। नए 'पंचर गार्ड टायर' कारों के लिए पेश किए गए हैं और खास तौर पर इंजीनियर सेल्फ-हीलिंग इलास्टोमेर इनर कोट के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि नए टायरों में टायर के अंदर इस इनर कोटिंग को उसके एक ऑटोमैटिक प्रक्रिया के जरिए डाला किया गया है। यह इनर कोटिंग टायर पंक्चर की स्थिति में हवा के बाहर निकलने को कम करने में मदद करता है।
खुद हो जाएगी मरम्मत
जेके टायर ने एक जारी कर बताया है कि इस नई टेक्नोलॉजी के साथ इसके टायर, कील या 6.0 मिमी डायमीटर तक की अन्य नुकीली चीजों की वजह से चलने वाले क्षेत्र में कई पंचर की तुरंत मरम्मत कर सकते हैं।
विज्ञापन
खुद हो जाएगी मरम्मत
जेके टायर ने एक जारी कर बताया है कि इस नई टेक्नोलॉजी के साथ इसके टायर, कील या 6.0 मिमी डायमीटर तक की अन्य नुकीली चीजों की वजह से चलने वाले क्षेत्र में कई पंचर की तुरंत मरम्मत कर सकते हैं।
विज्ञापन
JK Tyre Puncture Guard
- फोटो : JK Tyre
'मिलेगी बेहतरीन परफॉर्मेंस'
कंपनी का दावा है कि उसने सभी भारतीय सड़कों और ऑफ-रोड परिस्थितियों में पंचर रेजिस्टेंस टायरों की अपनी नई रेंज की टेस्टिंग की है। इसके नए टायर 'बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए' तैयार किए गए हैं।
एडवांस्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन
जेके टायर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा, "जेके टायर हमेशा इनोवेशन के नेतृत्व वाले तकनीकी विकास के मामले में सबसे आगे रहा है। 2020 में स्मार्ट टायर टेक्नोलॉजी की शुरुआत और अब पंचर गार्ड टायर टेक्नोलॉजी के साथ, हमने अपने ग्राहकों को एडवांस्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन मुहैया करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से पूरा किया है। यह टेक्नोलॉजी वाहन मालिकों को उच्च स्तर की सुरक्षा और सुविधा प्रदान करती है। पंचर गार्ड टायर टेक्नोलॉजी ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट टायर का हिस्सा थी और इस साल सफल नवाचारों में एंट्री करने के लिए जेके टायर की पहल के अनुरूप है।"