फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   JK Tyre launches Puncture Guard Tyres puncture resistance range of tyres for four-wheelers in India

अब हवा नहीं निकलेगी!: जेके टायर ने कारों के लिए 'सेल्फ-हीलिंग' पंचर गार्ड टायर किए लॉन्च, खुद हो जाएगी मरम्मत

Sat, 26 Mar 2022 11:42 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 11:42 AM IST
सार

JK Tyre (जेके टायर) ने भारत में चार-पहिया वाहनों के लिए पंचर रेजिस्टेंस रेंज के टायरों को लॉन्च करने का एलान किया है। नए 'पंचर गार्ड टायर' कारों के लिए पेश किए गए हैं और खास तौर पर इंजीनियर सेल्फ-हीलिंग इलास्टोमेर इनर कोट के साथ आते हैं।

विज्ञापन
JK Tyre launches Puncture Guard Tyres puncture resistance range of tyres for four-wheelers in India
JK Tyre Puncture Guard - फोटो : JK Tyre

विस्तार

JK Tyre (जेके टायर) ने भारत में चार-पहिया वाहनों के लिए पंचर रेजिस्टेंस रेंज के टायरों को लॉन्च करने का एलान किया है। नए 'पंचर गार्ड टायर' कारों के लिए पेश किए गए हैं और खास तौर पर इंजीनियर सेल्फ-हीलिंग इलास्टोमेर इनर कोट के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि नए टायरों में  टायर के अंदर इस इनर कोटिंग को उसके एक ऑटोमैटिक प्रक्रिया के जरिए डाला किया गया है। यह इनर कोटिंग टायर पंक्चर की स्थिति में हवा के बाहर निकलने को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन


खुद हो जाएगी मरम्मत
जेके टायर ने एक जारी कर बताया है कि इस नई टेक्नोलॉजी के साथ इसके टायर, कील या 6.0 मिमी डायमीटर तक की अन्य नुकीली चीजों की वजह से चलने वाले क्षेत्र में कई पंचर की तुरंत मरम्मत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

JK Tyre launches Puncture Guard Tyres puncture resistance range of tyres for four-wheelers in India
JK Tyre Puncture Guard - फोटो : JK Tyre
'मिलेगी बेहतरीन परफॉर्मेंस'
कंपनी का दावा है कि उसने सभी भारतीय सड़कों और ऑफ-रोड परिस्थितियों में पंचर रेजिस्टेंस टायरों की अपनी नई रेंज की टेस्टिंग की है। इसके नए टायर 'बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए' तैयार किए गए हैं।

एडवांस्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन
जेके टायर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा, "जेके टायर हमेशा इनोवेशन के नेतृत्व वाले तकनीकी विकास के मामले में सबसे आगे रहा है। 2020 में स्मार्ट टायर टेक्नोलॉजी की शुरुआत और अब पंचर गार्ड टायर टेक्नोलॉजी के साथ, हमने अपने ग्राहकों को एडवांस्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन मुहैया करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से पूरा किया है। यह टेक्नोलॉजी वाहन मालिकों को उच्च स्तर की सुरक्षा और सुविधा प्रदान करती है। पंचर गार्ड टायर टेक्नोलॉजी ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट टायर का हिस्सा थी और इस साल सफल नवाचारों में एंट्री करने के लिए जेके टायर की पहल के अनुरूप है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed