{"_id":"621c895b5c4c1c3120627130","slug":"jeep-compass-trailhawk-2022-launch-in-india-know-price-features-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jeep Compass Trailhawk 2022: जीप इंडिया ने लॉन्च की नई कंपास ट्रेलहॉक एसयूवी, जानें खासियतें और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Compass Trailhawk 2022: जीप इंडिया ने लॉन्च की नई कंपास ट्रेलहॉक एसयूवी, जानें खासियतें और कीमत
Mon, 28 Feb 2022 03:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 03:19 PM IST
सार
Jeep India (जीप इंडिया) ने भारत में नई Jeep Compass Trailhawk (जीप कंपास ट्रेलहॉक) को लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Jeep Compass Trailhawk 2022
- फोटो : Jeep India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jeep India (जीप इंडिया) ने भारत में नई Jeep Compass Trailhawk (जीप कंपास ट्रेलहॉक) को लॉन्च कर दिया है। भारतीय कार बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 30.72 लाख रुपये तय की गई है। नई एसयूवी जीप कम्पास के ऑफ-रोडर-केंद्रित वर्जन के रूप में उतारी गई है। जैसा कि जीप इंडिया का दावा है, Compass Trailhawk को ऑन-रोड और ऑफ-रोड राइड कम्फर्ट और हैंडलिंग का बेहतरीन मिश्रण मुहैया करने के लिए फाइन-ट्यून किया गया है।
इंजन और पावर
जीप कंपास ट्रेलहॉक में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170 hp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
इंजन और पावर
जीप कंपास ट्रेलहॉक में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170 hp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
Jeep Compass Trailhawk 2022
- फोटो : Jeep India
लुक और डिजाइन
स्टैंडर्ड जीप कंपास पर आधारित, ट्रेलहॉक वैरिएंट में कुछ खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स और फीचर्स दिए गए हैं। यह एसयूवी स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स और एक अपडेटेड फ्रंट ग्रिल के साथ आती है। इसके बोनट पर एंटी-ग्लेयर ग्राफिक्स हैं जो इसे खास बनाते हैं। इस एसयूवी में एक आकर्षक सिल्वर-कलर्ड बैश प्लेट, ब्लैक अलॉय व्हील्स और व्हील आर्च और डोर सिल्स पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ पूरी तरह से ब्लैक-आउट फ्रंट बम्पर भी है।
यह ब्लैक रूफ और पिलर के साथ डुअल-टोन कलर स्कीम में पेश की गई है। रियर लुक की बात करें तो, इसका टेलगेट में एक स्पेशल 4x4 बैजिंग दी गई है जो इसे स्टैंडर्ड जीप कंपास से अलग करता है। अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में टो हुक में रियर बंपर पर लाल हाइलाइट्स शामिल हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
केबिन के अंदर की बात करें तो, Jeep Compass Trailhawk एक प्रीमियम फील के साथ आती है। इसमें स्टैंडर्ड कंपास जैसा ही डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री है। केबिन में लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल-ब्लैक थीम है और सीटों, डोर ट्रिम्स और डैशबोर्ड पर कॉन्ट्रास्ट रेड स्टिचिंग है।
फीचर्स की बात करें तो टॉप-स्पेक एस ट्रिम पर आधारित, कंपास ट्रेलहॉक 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा मिलता है।