फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 which bike the best features know details

Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350: जावा 42 एफजे और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक में से कौन बेहतर, जानें

Sat, 07 Sep 2024 05:02 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

बाइक बाजार में कुछ दिनों पहले ही जावा 42 एफजे बाइक लॉन्च हुई है। इस बाइक की तुलना रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक से की जा रही है। यहां जानिए दोनों में से किस बाइक को चुनना ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होगा। 

विज्ञापन
Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 which bike the best features know details
Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Jawa / Royal Enfield

विस्तार

देश में मोटरसाइकिलों का काफी बड़ा बाजार है। अगर आप किसी नई बाइक को लेने की सोच रहे हैं यहां जानिए जावा 42 एफजे और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक में से कौन सी मोटरसाइकिल में बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि जावा ने हाल ही में अपनी नई बाइक जावा 42 एफजे को लॉन्च किया है। ऐसे में इस बइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक से होता है। 

विज्ञापन

Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 डिजाइन

जावा 42 एफजे मोटरसाइकिल के डिजाइन की बात करें तो इसमें मॉर्डन रेट्रो थीम दी गई है। बाइक के फ्यूलटैंक को टियरड्रॉप शेप डिजाइन के साथ लाया गया है। बाइक में ग्रिल हैडलैंप, वाइजर्स, बैकरेस्ट और बाइक की रियर टेललाइट रियर फेडर्स की तरह लगती है। बाइक में कंपनी का सिग्नेचर स्टाइल देखने को मिलता है। कुल मिलाकर बाइक का लुक काफी आकर्षक है। 
वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक को क्रूजर डिजाइन के साथ लाया गया था। बाइक में अलॉय व्हील्स के साथ एलईडी हैंडलैंप के साथ शानदार बॉडीवर्क देखने को मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 कलर्स

अगर जावा 42 एफजे बाइक के रंगों की बात करें तो इसमें Aurora Green Matter, Mystique Copper, Cosmo Blue Matte, Deep Black/ Matte Black Clad और Deep Black कलर्स के विकल्प मिलते हैं।
वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिल 350 बाइक में भी कई रंग के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Emerald, Jodhpur Blue, Commando Sand, Madras Red, Medallion Bronze, Sand Grey और Stealth Black कलर के विकल्प मिलते हैं। 

विज्ञापन

Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 डायमेंशन

जावा 42 एफजे बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसमें 790 एमएम की ऊंचाई के अलावा बाइक में बाकी सबकुछ जावा 42 बाइक की तरह ही दिया गया है। बाइक में 1440 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। 
वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिल 350 बाइक में 2145 एमएम की लंबाई, 785 एमएम की चौड़ाई, बाइक की ऊंचाई 1090 एमएम दी गई है। इसके साथ ही मोटरसाइिकल में 1390 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है।

Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 फीचर्स

जावा 42 एफजे बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें डबल क्रेडल फ्रेम दिया गया है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर और डिजिटल फ्यूल गैज मिलता है। बाइक में पहले से बेहतर सस्पेंशन परफॉर्मेस दी गई है। 
वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिल 350 मोटरसाइकिल में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल फ्यूल गैज, डिजिटल ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और हैजार्ड वार्निग लाइट इंडीकेटर भी देखने को मिलता है। 

Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 पावरट्रेन

जावा 42 एफजे बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक 21.45 पीएस की पावर और 29.62 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मोटरसाइकिल में स्लीप और असिस्ट क्लच भी दिया गया है। 
वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक में 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। मोटरसाइकिल में बाइक 20.2 पीएस की पावर और 27 एनएम का टॉर्क मिलता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलता है। 

Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 कीमत

जावा 42 एफजे बाइक की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1.99500 रुपये तय की गई है। इन दोनों में से किसी भी बाइक को आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed