फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Japan's flying car startup SkyDrive participates in Vibrant Gujarat in Ahmedabad

Flying Car: जापान की फ्लाइंग कार स्टॉर्टअप स्काइड्राइव ने वाइब्रेंट गुजरात में लिया हिस्सा, अब भारत पर है नजर

Tue, 09 Jan 2024 09:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 09:01 PM IST
सार

जापान की फ्लाइंग कार निर्माता कंपनी SkyDrive (स्काइड्राइव) ने अहमदाबाद में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में हिस्सा लिया है, और अपने भविष्य के ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस (परिवहन समाधानों) का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Japan's flying car startup SkyDrive participates in Vibrant Gujarat in Ahmedabad
SkyDrive Flying Car - फोटो : ANI

विस्तार

जापान की फ्लाइंग कार निर्माता कंपनी SkyDrive (स्काइड्राइव) ने अहमदाबाद में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में हिस्सा लिया है, और अपने भविष्य के ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस (परिवहन समाधानों) का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


रोटर्स के साथ स्काइड्राइव फ्लाइंग कार का साइज लगभग 11.5 मीटर x 11.3 मीटर x 3 मीटर (37.7 फीट x 37 फीट x 10 फीट) है। इसमें तीन लोगों के बैठने की क्षमता है। जिसमें 1 पायलट और 2 यात्री है।
विज्ञापन


बैटरी इलेक्ट्रिक से चलने वाली यह स्काई कार मिश्रित सामग्री, एल्यूमीनियम अलॉय आदि से बनी है, जिसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम (3,100 पाउंड) है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम हवाई स्पीड के साथ, यह लगभग 15 किलोमीटर तक उड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काइड्राइव के सीईओ टोमोहिरो फुकुजावा ने एएनआई को बताया, "हम अब भारत में एक फ्लाइंग कार - ईवीटोल सेवा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं... यह पूरी तरह से रिन्युएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) पर आधारित है... शहरी क्षेत्रों में हवाई अड्डा बनाना मुश्किल है, लेकिन यह इमारतों के टॉप पर उतर सकती है और वहीं से उड़ सकती है, जिससे हम अपने दैनिक जीवन में हवाई टैक्सियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।" 



"हमारे पास जापान में सुजुकी के साथ एक प्लांट है और जैसे-जैसे बाजार अधिक से अधिक खुला होता जा रहा है, हम अन्य प्लांट भी लेना चाहते हैं..." 

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत में ऐसी स्काई कारों के उत्पादन की उम्मीद की जा सकती है, उन्होंने कहा, "बिल्कुल, हम उत्पाद को उचित बनाना चाहते हैं और इसे बाजार के करीब लाना चाहते हैं। इसलिए, हमारा मानना है कि भारत में बहुत सारी समस्याएं हैं... इसलिए इस तरह के वाहन उपयोगी होंगे। ऐसे में हम यहां भारत में एक प्लांट चाहते हैं, और भारत में भी बाजार चाहते हैं।"

2014 से फ्लाइंग कार के आइडिया और प्रोटोटाइप टेस्टिंग करने के बाद, स्काइड्राइव को जुलाई 2018 में आधिकारिक रूप से स्थापित किया गया था। स्काइड्राइव की जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता सुजुकी के साथ साझेदारी है।


इसका लक्ष्य एक ऐसा भविष्य बनाना है जहां हर किसी के पास eVTOL (ईवीटोल) तक वाहन के रूप में दैनिक पहुंच हो, दोनों जापान में और दुनिया भर में। कंपनी 2019 में जापान में पहली सफल मानवयुक्त उड़ान परीक्षण करने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed