फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Jaguar XF 2021 Launch Today in India Know Price Feature Specification

Jaguar XF 2021: जगुआर XF लग्जरी सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च, 250 Kmph है टॉप स्पीड, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 26 Oct 2021 05:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

Jaguar (जगुआर) ने भारत में अपनी नई लग्जरी सेडान कार 2021 XF लॉन्च कर दी है। पेट्रोल इंजन के अलावा, जगुआर की इस कार को एक बीएस-6 मानकों वाले डीजल वर्जन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Jaguar XF 2021 Launch Today in India Know Price Feature Specification
जगुआर एक्सएफ 2021 - फोटो : Jaguar

विस्तार

ब्रिटिश कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर की लग्जरी ब्रांड Jaguar (जगुआर) ने भारत में अपनी नई लग्जरी सेडान कार 2021 XF लॉन्च कर दी है और इसके साथ ही इसकी कीमत का भी एलान हो गया है। कार निर्माता ने बिना ज्यादा धूमधाम के 2021 XF का फेसलिफ्ट वर्जन उतार दिया है। Jaguar XF 2021 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 71.60 लाख तय की गई है, जो टॉप-स्पेक के लिए 76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जगुआर 2021 XF लग्जरी सेडान के फेसलिफ्ट वर्जन को दो ट्रिम्स में पेश कर रही है। दोनों को पेट्रोल और डीजल वर्जन में R-Dynamic S कहा जाता है।
विज्ञापन


इंजन और टॉप-स्पीड
जगुआर 2021 XF लग्जरी सेडान में पहले की तरह 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा। यह इंजन 247 bhp का पावर और 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन


डीजल इंजन के साथ भी आई
पेट्रोल इंजन के अलावा, जगुआर को एक बीएस-6 मानकों वाले डीजल वर्जन में पेश किया गया है। पिछले साल नए कड़े वाहन उत्सर्जन मानकों के कारण इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन अब कंपनी ने इसके इंजन को अपडेट कर दिया है। यह इंजन 201 bhp का पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है। Jaguar XF डीजल सिर्फ 7.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 235 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Jaguar XF के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 

कैसा है नया लुक और डिजाइन
जहां तक 2021 2021 Jaguar XF के लुक और फीचर्स की बात है, टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता ने इसमें कुछ मामूली बदलाव किए हैं। एक्सटीरियर में ये बदलाव कार के ग्रिल पर देखे जा सकते हैं। इसकी साइज पहले से थोड़ी बड़ी हो गई है और इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए क्रोम आउटलाइन भी मिलता है। इसमें जे-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ नई एलईडी हेडलाइट दी गई है। एलईडी टेल लाइट्स को स्लीक लुक देने के लिए इसमें भी नए ग्राफिक डिजाइन के साथ कुछ बदलाव किए गए हैं। बंपर में भी मामूली बदलाव देखने को मिलते हैं जिसमें अब बड़े एयर इंटेक मिलते हैं।

नया इंटीरियर और फीचर्स
नई Jaguar XF के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कार में 11.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो अब लेटेस्ट पिवी प्रो के साथ लोड किया गया है और एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


मुकाबला
भारतीय कार बाजार में Jaguar XF 2021 का मुकाबला BMW 5 Series (बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज), Mercedes E-Class (मर्सिडीज ई-क्लास), Audi A6 (ऑडी ए6) और हाल ही में लॉन्च हुई Volvo S90 (वोल्वो एस90) जैसी कारों से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed