फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   IT firm Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees kissflow gifts BMW Car

अनोखी पहल: अब इस आईटी कंपनी ने 100 कर्मचारियों को तोहफे में दी मारुति कार, एक ने दी थी करोड़ों की बीएमडब्लू

Wed, 13 Apr 2022 02:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 02:45 PM IST
सार

चेन्नई स्थित एक आईटी फर्म ने अपने 100 कर्मचारियों को मारुति सुजुकी कारें तोहफे में दी हैं। कंपनी की सफलता और विकास में कर्मचारियों के लगातार समर्थन और 'अद्वितीय' योगदान के सम्मान में यह उपहार दिया है।

विज्ञापन
IT firm Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees kissflow gifts BMW Car
Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई स्थित एक आईटी फर्म ने अपने 100 कर्मचारियों को मारुति सुजुकी कारें तोहफे में दी हैं। कंपनी की सफलता और विकास में कर्मचारियों के लगातार समर्थन और 'अद्वितीय' योगदान के सम्मान में यह उपहार दिया है। कंपनी Ideas2IT (आइडियाज 2आईटी) ने कर्मचारियों को कार सौंपने के लिए एक वेल्थ-शेयरिंग पहल की और नजदीकी भविष्य में इस तरह की और पहल करने की योजना बनाई।
विज्ञापन


सीईओ गायत्री विवेकानंदन द्वारा 100 कर्मचारियों को 100 कारों का वितरण समारोह मेगा वेल्थ-शेयरिंग इवेंट में फर्म के संस्थापक-अध्यक्ष मुरली विवेकानंदन की मौजूदगी में हुआ। 
विज्ञापन

IT firm Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees kissflow gifts BMW Car
Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees - फोटो : ANI
आइडियाज 2आईटी के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम के मुताबिक कंपनी ने उन कर्मचारियों को कार तोहफे में देने का फैसले किया जो कंपनी के साथ 10 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने कहा है कि कंपनी की कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए।
 

IT firm Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees kissflow gifts BMW Car
Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees - फोटो : ANI
यह आईटी फर्म साल 2009 में छह चुनिंदा इंजीनियरों के साथ शुरु की गई थी। और आज की तारीख में अमेरिका, मैक्सिको और भारत सहित कई जगहों पर स्थित 500 से ज्यादा टेक्नोलॉजिस्ट हैं। कंपनी फेसबुक, ब्लूमबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, मोटोरोला, रोश, मेडट्रॉनिक जैसी कई अन्य फॉर्च्यून कंपनियों को अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट मुहैया कराती है। 
विज्ञापन

IT firm Ideas2IT gifts Maruti Suzuki cars to Employees kissflow gifts BMW Car
Kissflow gifts BMW Cars to Employees - फोटो : For Reference Only
इसी तरह के दृष्टिकोण में, चेन्नई स्थित एक अन्य आईटी फर्म किसफ्लो इंक ने हाल ही में कंपनी के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए वरिष्ठ प्रबंधन के पांच सदस्यों को बीएमडब्लू कारें दी थी, जिनमें से हर एक कार की कीमत एक करोड़ रुपये है। कंपनी की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेवी ब्लू बीएमडब्ल्यू 530डी कारों को सौंप दिया गया।

हर बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज मॉडल को एक-एक करके भव्य शोकेस में रोल-इन किया गया और फिर सभी पांच कारों को पांच सदस्यों के सौंपा गया। लाभार्थियों के लिए कारों को सौंपना काफी आश्चर्यजनक घटना थी। घटना को गुप्त रखा गया था और कार मिलने वाले पांचों लोगों में से कुछ को घटना से कुछ घंटे पहले इसकी जानकारी दी गई थी।

किसफ्लो इंक के सीईओ सुरेश संबंदम के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कारों से पुरस्कृत पांच सदस्य कंपनी की शुरुआत से ही उनके साथ थे और इस पूरी यात्रा के दौरान उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed