फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   insurance Premium will have to be paid as much as you drive

अब किलोमीटर के हिसाब से कर सकेंगे प्रीमियम का भुगतान, कंपनियां लाईं ये खास कार इंश्योरेंस पॉलिसी

Mon, 04 May 2020 11:41 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 04 May 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
insurance Premium will have to be paid as much as you drive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social

अब आप जितनी किमी गाड़ी चलाएंगे उसके अनुसार बीमा का प्रीमियम भुगतान कर सकेंगे। यानी देशभर में लॉकडाउन खुलने के बाद बीमा कंपनियां गाड़ी की किलोमीटर के अनुसार प्रीमियम भुगतार का विकल्प देने की तैयारी कर रही हैं। इस पॉलिसी को 'पे एज यू ड्राइव' (Pay As you Drive) नाम दिया है। यानी आप महीने में जितनी किलोमीटर गाड़ी चलाएंगे, उसी के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि यह पॉलिसी उनके लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो एक से अधिक गाड़ियों के मालिक हैं। 

विज्ञापन

ये हैं विकल्प

बीमा कंपनियां तीन चरणों में पॉलिसी चुनने का विकल्प दे रही हैं। इसमें से आप 2500 किलोमीटर, 5000 किलोमीटर और 7500 किलोमीटर में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को एक वर्ष की अवधि के लिए वाहन की तय की जाने वाली अनुमानित दूरी के बारे में पहले से बताना होता है। उसके आधार पर कंप्यूटरीकृत प्रणाली से प्रीमियम की राशि तय की जाएगी। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस 2500 किलोमीटर का विकल्प चुनने पर प्रीमियम में 25 फीसदी की छूट ऑफर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडोमीटर की रीडिंग जरूरी

बीमा कंपनियों को नियमित बीमा पॉलिसी के रूप में 'पे एज यू ड्राइव' को पेशकश करने के बाद महीनों में 10 हजार पॉलिसी बेचना होगा। अगर कंपनियां इरडा के लक्ष्य को पूरी नहीं करेगी तो पॉलिसी बंद करनी होगी। वहीं अधिकांश बीमा कंपनियां गाड़ी चलाने के अनुसार प्रीमियम भुगतान पॉलिसी खरीदने का विकल्प ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने पॉलिसियों को बेचने के लिए वेब एग्रीगेटर पॉलिसी बाजार डॉट काम के साथ साझेदारी की घोषणा की है। 

गाड़ी चलाने के हिसाब से पॉलिसी में तीन स्लैब चुनने का विकल्प है। वहीं पॉलिसी लेने के लिए ओडोमीटर की रीडिंग, केवाईसी डिटेल्स और सहमति फॉर्म भरना होगा। चुने स्लैब के प्रीमियम के आधार पर ऑन डैमेज प्रीमियम गणना होगी।

विज्ञापन

एक से ज्यादा गाड़ी रखने वालों को होगा फायदा

प्रोबस बीमा के निदेशक राकेश गोयल ने बताया कि बीमा कंपनियों की ओर से किमी के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान का विकल्प उनके लिए फायदेमंद है, जिनके पास एक से ज्यादा गाड़ियां हैं। वह गाड़ी बदल-बदल कर चलेंगे तो उनको इससे बचत हो सकती है। एक गाड़ी वालों के लिए इसमें सबसे बड़ी समस्या किलोमीटर का ख्याल रखना है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed